V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अनियमितता पर दर्जनों कोटेदारों पर अर्थदंड

होली पर तीन किलो चीनी सभी अंत्योदय कार्ड धारकों, एक किलो बाजरा निःशुल्क
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)।
बीते दिनों होलागढ़ के कतिपय कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में घटतौली और निःशुल्क खाद्यान्न में कार्ड धारकों से पैसा वसूले जाने की शिकायती जांच पर दर्जनों कोटेदारो पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया।यही नहीं होलागढ़ ग्राम पंचायत की दूकान को निलंबित कर कस्तूरी पुर कस्तूरी की दूकान से सम्बद्ध कर दिया गया है।जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक होलागढ़ नवीन कुमार तिवारी ने बीते दिनों कई दूकानों का स्थलीय जांच किया।जिसमें पूरबनारा,दहियावा सहित दर्जनों दूकानों पर आर्थिक जुर्माना लगाया। तथा निर्देश दिया गया कि सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए खाद्यान्न का वितरणं करें। उधर शनिवार को सभी कोटेदारो को बाजरा का उठान कराया गया। बताया गया कि सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड एक किग्रा0 बाजरा निःशुल्क वितरित किया जाना है।साथ ही होली पर्व पर सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रूपये प्रति किग्रा0 की दर से एक साथ 3 किग्रा0 चीनी का भी वितरण किया जाना है।पूर्ति निरीक्षक होलागढ़ नवीन कुमार तिवारी ने कहा कि कहीं से भी वितरण में अनियमितता मिली तो कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

होली पर तीन किलो चीनी सभी अंत्योदय कार्ड धारकों, एक किलो बाजरा निःशुल्क
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)।
बीते दिनों होलागढ़ के कतिपय कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में घटतौली और निःशुल्क खाद्यान्न में कार्ड धारकों से पैसा वसूले जाने की शिकायती जांच पर दर्जनों कोटेदारो पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया।यही नहीं होलागढ़ ग्राम पंचायत की दूकान को निलंबित कर कस्तूरी पुर कस्तूरी की दूकान से सम्बद्ध कर दिया गया है।जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक होलागढ़ नवीन कुमार तिवारी ने बीते दिनों कई दूकानों का स्थलीय जांच किया।जिसमें पूरबनारा,दहियावा सहित दर्जनों दूकानों पर आर्थिक जुर्माना लगाया। तथा निर्देश दिया गया कि सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए खाद्यान्न का वितरणं करें। उधर शनिवार को सभी कोटेदारो को बाजरा का उठान कराया गया। बताया गया कि सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड एक किग्रा0 बाजरा निःशुल्क वितरित किया जाना है।साथ ही होली पर्व पर सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रूपये प्रति किग्रा0 की दर से एक साथ 3 किग्रा0 चीनी का भी वितरण किया जाना है।पूर्ति निरीक्षक होलागढ़ नवीन कुमार तिवारी ने कहा कि कहीं से भी वितरण में अनियमितता मिली तो कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Comment