गंभीर अवस्था में दो रेफर शेष घायलों का सीएचसी में चल रहा इलाज
कुंडा प्रतापगढ़। क्षेत्र में हुई अलग-अलग थाना क्षेत्र की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत 10 लोगों को चोटे आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां 2 लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है, तथा शेष घायलों का इलाज चल रहा है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी गांव निवासी राम आसरे पटेल 28 वर्ष पुत्र हीरालाल पटेल बुधवार को बरात में शामिल होने के लिए गया था। जहां डीजे की धुन पर डांस कर रहा था। नशे की हालत में नाचते-नाचते जनरेटर के पास पहुंच गया। जहां जनरेटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हथिगवा थाना क्षेत्र के कोटिला अखितयारी निवासी रजत पटेल 25 वर्ष पुत्र भोला पटेल, मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेटी गांव निवासी गणेश प्रसाद 28 वर्ष पुत्र जीतलाल सरोज दोनों लोग एक ही बाइक से बारात में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। चूकि दोनों नशे में थे। बाइक चलाते समय रास्ते में ही अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाघराय थाना क्षेत्र के फकीरे का पुरवा बिहार निवासी नीरज सरोज 19 वर्ष पुत्र भुल्लर सरोज तथा हाथीगवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बलीपुर निवासी गोविंद सरोज 19 वर्ष पुत्र राजेंद्र सरोज दोनों एक साथ बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में दोनों लोग सड़क पर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बहादुर का पुरवा शेखपुर निवासिनी खुशबू देवी 23 वर्ष पत्नी शिवराम अपने 4 वर्षीय बेटे लोडू के साथ शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर जा रही थी। इसी दौरान सहजनी गांव निवासी संदीप पांडे 19 वर्ष पुत्र सरजू प्रसाद पांडे पीछे से अनियंत्रित बाइक से टक्कर मार दी। जिससे मां बेटे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेटी गांव निवासी जगदीश प्रसाद 35 वर्ष पुत्र राम आसरे यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। महादेव प्रसाद गौतम 60 वर्ष पुत्र रामलाल गौतम कोर्स बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है। जहां से एक घायल को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया है। शेष घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें