V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खेल से शिक्षा में आता है निखार -अजीत सिंह

स्कूल में शिक्षा में खेल विषयक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
निबन्ध व वाद विवाद प्रतियोगिता में साक्षी रही अव्वल
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
वॉइस फ़ार चाइल्ड राइट्स द्वारा चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल मनुकापूरा में शिक्षा में खेल आवश्यक क्यों ? विषय पर जूनियर हाई स्कूल स्तर तक के बच्चों के लिए एक निबंध एवं वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में साक्षी को प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कार्यक्रम में आयोजक रहे वाइस फ़ॉर चाइल्ड राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा खेलों के जरिये शिक्षा को और गहराई दी जा सकती हैं। शिक्षा में खेल आवश्यक क्यों विषयक प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्रा साक्षी पटेल ने प्रथम स्थान , आठवीं की छात्रा अनन्या केशरी द्वितीय स्थान, छठवीं की छात्रा त्रिशा मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता वॉइस फ़ार चाइल्ड राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह एवं चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर सुधाश्रु मिश्र के निर्देशन में सम्पन्न हुई है। बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज मेजारोड के वरिष्ठ शिक्षक रवि सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य शौभिक सरकार , शिक्षक दीनानाथ तिवारी , रूपनाथ पटेल , निधि पाण्डेय एवम् मंगला प्रसाद सिंह प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता ख़त्म होते ही कॉपियों का तुरन्त मूल्यांकन कर उन्हें अंक प्रदान किए गए। विजेता छात्रों को प्रशस्तिपत्र सहित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश मिश्र ने समस्त छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ खेल पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत पर बल दिया। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

स्कूल में शिक्षा में खेल विषयक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
निबन्ध व वाद विवाद प्रतियोगिता में साक्षी रही अव्वल
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
वॉइस फ़ार चाइल्ड राइट्स द्वारा चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल मनुकापूरा में शिक्षा में खेल आवश्यक क्यों ? विषय पर जूनियर हाई स्कूल स्तर तक के बच्चों के लिए एक निबंध एवं वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में साक्षी को प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कार्यक्रम में आयोजक रहे वाइस फ़ॉर चाइल्ड राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा खेलों के जरिये शिक्षा को और गहराई दी जा सकती हैं। शिक्षा में खेल आवश्यक क्यों विषयक प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्रा साक्षी पटेल ने प्रथम स्थान , आठवीं की छात्रा अनन्या केशरी द्वितीय स्थान, छठवीं की छात्रा त्रिशा मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता वॉइस फ़ार चाइल्ड राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह एवं चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर सुधाश्रु मिश्र के निर्देशन में सम्पन्न हुई है। बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज मेजारोड के वरिष्ठ शिक्षक रवि सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य शौभिक सरकार , शिक्षक दीनानाथ तिवारी , रूपनाथ पटेल , निधि पाण्डेय एवम् मंगला प्रसाद सिंह प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता ख़त्म होते ही कॉपियों का तुरन्त मूल्यांकन कर उन्हें अंक प्रदान किए गए। विजेता छात्रों को प्रशस्तिपत्र सहित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश मिश्र ने समस्त छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ खेल पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत पर बल दिया। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment