छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने मन मोहा
कुंडा प्रतापगढ़। विकास खण्ड बिहार क्षेत्र के कौशिल्या देवी रेडरोज लघु माध्यमिक विद्यालय चौहान मार्केट बिहार में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। प्रधानाध्यापिका संगीता मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कलाकार छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक मंच के माध्यम से देश भक्ति गीत,राजनीतिक एवं सामाजिक हास्य व्यंग्य नाटक,कव्वाली,लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बिहार के शाखा प्रबन्धक गौरव सिंह ने कहा कि बच्चे देश,समाज एवं परिवार का उज्ज्वल भविष्य है। इन्हें निखरने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का पवित्र मन्दिर है।इसकी गरिमा शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों बनाएं रखे। ।तभी उद्देश्य पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव है। विशिष्ट अतिथि सांई नाथ हॉस्पिटल बिहार की चिकित्सक डॉ.मंजुला सिंह ने बदलते समय में प्रौद्योगिकी युक्त शिक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने की बात कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.राकेश चन्द्रा सिंह ने किया। विद्यालय प्रबन्धक अनिल कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम कुमार यादव ने किया। इस दौरान राम वचन यादव,छवि नाथ तिवारी,नीरज सिंह,अरविन्द कुमार,सलमान,कंचन सिंह,प्रिया साहू,कोमल यादव,खुशी,सलोनी मौर्या,निहारिका सिंह आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें