V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बारातियों को चकमा देकर दुल्हन प्रेमी संग फरार

विदाई के बाद रास्ते में घटी घटना, बारातियों के साथ घराती भी हैरान, तलाश में जुटे
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)।
मायके से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन लघुशंका के बहाने कार से उतरी फिर नहीं लौटी। देर होने पर जब दुल्हा झाड में गया तो वह नदारद थी। बाद में खेतों में काम रहे लोगों ने बताया कि एक दुल्हन एक युवक की बाइक पर बैठ कर चली गई। सच्चाई पता चलने से बारातियों ने इसकी सूचना दुल्हन के परिजनों को दी। यह सुनते ही युवती के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिन दुल्हन के बारात वापस लौट गयी। युवती के परिजन बेटी की तलाश में जुटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रतापगढ क्षेत्र से एक बारात रविवार शाम आयी थी। विवाह के बाद सोमवार को सुबह जब दुल्हन विदा होकर ससुराल जाने लगी तो मऊआइमा सीमा से सटे हुए एक सुनशान क्षेत्र में दुल्हन लघु संका के लिए बोली। बताते हैं कि कार रोककर दुल्हन को पानी दुल्हा देकर झाड में भेज दिया। बताया गया है कि काफी देर के बाद जब दुल्हन नहीं लौटी तो दुल्हा और बाराती दुल्हन को देखने के लिए गए तो दुल्हन नदारद थी। पानी का भरा बोतल फेंका था। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक बाइक लेकर कई घंटों से चकरोड के पास खडा था। जब एक लाल साडी पहने एक युवती आयी तो वह युवक के बाइक पर बैठ कर चली गई। यह सुनते ही दुल्हा के परिजनों ने सारी दास्तान युवती के परिजनों को बताई। यह सुनते ही युवती के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। बाराती बिना दुल्हन के वापस लौट गए जबकि की युवती के परिजनों द्वारा बेटी को तलाशने में जुटे हुए थे। बताते हैं कि युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त घटना क्षेत्र में जहां चर्चा का विषय बनी है वहीं किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

विदाई के बाद रास्ते में घटी घटना, बारातियों के साथ घराती भी हैरान, तलाश में जुटे
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)।
मायके से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन लघुशंका के बहाने कार से उतरी फिर नहीं लौटी। देर होने पर जब दुल्हा झाड में गया तो वह नदारद थी। बाद में खेतों में काम रहे लोगों ने बताया कि एक दुल्हन एक युवक की बाइक पर बैठ कर चली गई। सच्चाई पता चलने से बारातियों ने इसकी सूचना दुल्हन के परिजनों को दी। यह सुनते ही युवती के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिन दुल्हन के बारात वापस लौट गयी। युवती के परिजन बेटी की तलाश में जुटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रतापगढ क्षेत्र से एक बारात रविवार शाम आयी थी। विवाह के बाद सोमवार को सुबह जब दुल्हन विदा होकर ससुराल जाने लगी तो मऊआइमा सीमा से सटे हुए एक सुनशान क्षेत्र में दुल्हन लघु संका के लिए बोली। बताते हैं कि कार रोककर दुल्हन को पानी दुल्हा देकर झाड में भेज दिया। बताया गया है कि काफी देर के बाद जब दुल्हन नहीं लौटी तो दुल्हा और बाराती दुल्हन को देखने के लिए गए तो दुल्हन नदारद थी। पानी का भरा बोतल फेंका था। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक बाइक लेकर कई घंटों से चकरोड के पास खडा था। जब एक लाल साडी पहने एक युवती आयी तो वह युवक के बाइक पर बैठ कर चली गई। यह सुनते ही दुल्हा के परिजनों ने सारी दास्तान युवती के परिजनों को बताई। यह सुनते ही युवती के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। बाराती बिना दुल्हन के वापस लौट गए जबकि की युवती के परिजनों द्वारा बेटी को तलाशने में जुटे हुए थे। बताते हैं कि युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त घटना क्षेत्र में जहां चर्चा का विषय बनी है वहीं किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

Leave a Comment