रानीगंज,प्रतापगढ़ । ज्ञानोदय विद्या मंदिर जगदीशपुर बीरापुर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनायी गयी।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पंकज मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमेशचन्द्र मिश्र व प्रभाकर मिश्र रहे।इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज मिश्र द्वारा एक नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का उद्घाटन भी किया गया।अपने विचार व्यक्त करते हुये समाजसेवी पंकज मिश्र ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है शिक्षा और संस्कार से ही देश का विकास सम्भव हैं इनको संस्कार के साथ अच्छी शिक्षा दीक्षा मिलनी चाहिये जो इस क्षेत्र में ज्ञानोदय विद्या मंदिर द्वारा दिया जा रहा है।आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय को जिस मदद की आवश्यकता हो मैं उसे करने के लिये सदैव तत्पर रहूगा।विशिष्ट अतिथि ने कहा कि हम सभी अभिभावकों को मिलकर विद्यालय का सहयोग करना चाहिये जिससे बच्चे शिक्षित होकर अपने माता पिता के साथ विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।इस मौके पर रमाकांत तिवारी,कमलेश दुबे,मुन्ना पाण्डेय,गुड्डान शुक्ल, ननकऊ मिश्र,सूरज त्रिपाठी,अनुभव,प्रदीप समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग व अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर तिवारी ने आये हुये सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें