बीआरसी उरुवा में शिक्षकों का दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण सम्पन्न
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए वेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम संस्था के साथ मिलकर दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र चलाकर शिक्षकों को टिप्स दिया गया है।विकास खण्ड के शिक्षकों को दो पालियों में प्रशिक्षित किया गया है। बीआरसी उरुवा प्रशिक्षण सभागार में 6 फरवरी से प्रशिक्षण सत्र चलाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग उ.प्र. तथा प्रथम संस्था द्वारा सँयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए कक्षा 4 व 5 के बच्चों को निपुण बनाने के लिए दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे बैच के शिक्षकों का कल विधिवत समापन हुआ है। दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रथम दिवस में भाषा तथा द्वितीय दिवस में गणित के रिमीडियल शिक्षण हेतु विभाग द्वारा प्रेषित 24 सप्ताह की कार्ययोजना पर विकास खण्ड के एआरपी द्वारा विद्यालयों में कक्षा चार व पांच में पढ़ाने वाले एक-एक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। दूसरे बैच में ब्लॉक के कुल 94 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के साथ कक्षा चार व पांच के उन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा,जिनका शैक्षिक स्तर कक्षा के अनुरूप नही है। प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य कक्षा चार एवं पांच के छात्रों में कोविड-19 के कारण भाषा एवं गणित विषय में उत्पन्न अधिगम रिक्तता को भरने के लिए रहा है।इसके जरिए सभी बच्चे आधारभुत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।प्रशिक्षण सन्दर्भदाता,एआरपी सुनील शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाले सभी शिक्षक प्राप्त ज्ञान का उपयोग कक्षा में करके शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ उरुवा के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रतिभागी शिक्षकों ने पूर्ण मनोयोग प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अपेक्षा है कि सीखे गए ज्ञान की प्रस्तुति वेहतर तरीके से बच्चों के विकास के लिए करेंगे।उक्त अवसर पर प्रथम संस्था के सहयोग हेतु शैलेश यादव, बीआरसी उरुवा प्रभारी रोहित त्रिपाठी, ब्लॉक के एआरपी सन्दर्भदाता प्रीतम दास, विमलेश यादव, अजीत मिश्रा, अल्का शुक्ला, ममता द्विवेदी, बृजेश यादव, चेतना तिवारी, आशीष पांडेय, रुकमणी पांडेय, अशोक कुमार, हरिकेश त्रिपाठी, सुषमा शुक्ला, मुकेश शुक्ल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें