लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। मऊआइमा के जोगीपुर में शारदा सहायक नहर के पुल के पास एक गढ्ढे में मवेशियों से भरा वाहन बुधवार की रात पलट गया।जिसमें आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गयी। बताया गया कि कल्याणपुर की ओर से जा रही डाला गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर के किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिसकी चारों पहिया ऊपर हो गई। लगभग आधा दर्जन मवेशी जो गाय के वंश बैल ,सांड थे । सभी की मौत हो गई। सुबह आस पास गांव के लोग डाला गाड़ी को सड़क किनारे गड्ढे में गिरा देखा तो हो हल्ला मच गया। जिसकी सूचना मऊआईमा थाने में दी गयी।मऊआइमा थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर के जेसीबी की सहायता से डाला गाड़ी को बाहर निकलवाया। डाला में एक मवेशी मृत मिला जिसका पैर रस्सी से बंधा था।अन्य मवेशी डाला के अगल बगल मृत मिले जिन्हें पुलिस ने मिट्टी मंगाकर दफन करा दिया। गाड़ी की चाभी गाड़ी में लगी थी जिसे पुलिस थाने ले गयी। गाड़ी का नम्बर यूपी तिरसठ बी टी बाईस इक्कीस नंबर लिखा था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय मौर्य,अजय कुमार कान्स्टेबल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सहायक आयुक्त कमिश्नरेट फूलपुर मनोज कुमार सिंह पहुंचकर जांच किया और बताया कि गाड़ी चालक मौजूद नहीं मिला है ।गाड़ी नम्बर के आधार पर जांच की जाएगी ।जो भी सम्मिलित होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें