लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। शिव मंदिर के पास होलागढ़ चौराहा जनप्रतिनिधियो और अधिकारियों की उदासीनता के कारण गढ्ढे में तब्दील हो गया है।यहां नाली के चोक होने और सड़क की मरम्मत न होने के कारण जल भराव सदैव बना रहता है। साथ ही सड़क पर तीन से चार फिट का गढ्ढा बन गया है। जिससे आने जाने वाले वाहन और लोगों को रुक कर और बच कर निकलना पड़ता है। यहां प्रायः हर क्षण जाम भी बना रहता है। बता दें कि शिव मंदिर के बगल और सेठ श्याम लाल की दुकान के सामने इस कदर गढ्ढा बन गया है कि आये दिन लोग चुटहिल भी हो रहे हैं।लोगों की माने तो इस जलभराव को सफाई कर्मचारी से लेकर ग्राम प्रधान और अन्य जन प्रतिनिधि तथा अधिकारी तक ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें