लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। सिंधी टोला में स्थित न्यू चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में सर्वश्रेष्ठ अनुशासन में रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
अनुशासित बच्चों को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है। जो व्यक्ति अनुशासित रहता है निश्चित ही वह जीवन में सफल होता है। एक अनुशासित समाज ही एक महान देश का निर्माण कर सकता है। इस अवसर पर कक्षा 9 की ज्योति सिंह, 8 से आदित्य वर्मा, 6 से अपूर्व निगम, 5 से राहिल इस्लाम खान, खुशी सिंह, ओम प्रकाश आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्रा, बी एल सोनी ,सत्येंद्र द्विवेदी, ओम प्रकाश गुप्ता, ओपी सिंह, जाह्नवी जयसवाल, वैशाली सिंह, साक्षी पांडे सहित सभी शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें