V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मंदिर से हजारों रुपए के आभूषण चोरी

चोरों ने अब तक कई मंदिरों पर बोला धावा
ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर देकर की खुलासे की मांग
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने एक मंदिर को निशाना बना दिया। डोहरिया गांव स्थित माँ दुर्गा मंदिर के पीछे के दरवाजे का ताला काटकर दानपात्र, नगदी व मां की नथिया, मुकुट समेत हजारों रुपये के आभूषण पर हाँथ मारा है। भक्तों ने मेजा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बीती रात थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव में जय मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर से चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर से मां दुर्गा का चांदी का मुकुट, सोने की नथिया, दानपात्र जो पिछले 3 महीने से नहीं खुला था, उसे चोर उठा ले गए। ग्राम प्रधान डोहरिया राकेश सिंह व जय मां दुर्गा शक्ति पीठ के भक्तों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरों ने हाल के महीने में लगातार मंदिरों को निशाना बनाया है। करीब डेढ़ माह पूर्व मेजारोड स्थित श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर समेत तीन और मंदिरों को निशाना बनाते हुए मूर्तियों के लाखों के जेवर ले उड़े थे।इससे पूर्व सोरांव के सवालखी मंदिर में तीन बार चोरी,खदरहन के पूरा के मंदिर की चोरियों का खुलासा नही हो पाया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

चोरों ने अब तक कई मंदिरों पर बोला धावा
ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर देकर की खुलासे की मांग
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने एक मंदिर को निशाना बना दिया। डोहरिया गांव स्थित माँ दुर्गा मंदिर के पीछे के दरवाजे का ताला काटकर दानपात्र, नगदी व मां की नथिया, मुकुट समेत हजारों रुपये के आभूषण पर हाँथ मारा है। भक्तों ने मेजा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बीती रात थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव में जय मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर से चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर से मां दुर्गा का चांदी का मुकुट, सोने की नथिया, दानपात्र जो पिछले 3 महीने से नहीं खुला था, उसे चोर उठा ले गए। ग्राम प्रधान डोहरिया राकेश सिंह व जय मां दुर्गा शक्ति पीठ के भक्तों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरों ने हाल के महीने में लगातार मंदिरों को निशाना बनाया है। करीब डेढ़ माह पूर्व मेजारोड स्थित श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर समेत तीन और मंदिरों को निशाना बनाते हुए मूर्तियों के लाखों के जेवर ले उड़े थे।इससे पूर्व सोरांव के सवालखी मंदिर में तीन बार चोरी,खदरहन के पूरा के मंदिर की चोरियों का खुलासा नही हो पाया है।

Leave a Comment