सांगीपुर, प्रतापगढ़। आशुतोष भगवान शिव के बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित 26वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में प्रयाग संगीत समिति के सिंगर ’आदर्श’ ’उपाध्याय आदी’ ने अपनी संगीत टीम के साथ विविध भजनों को प्रस्तुत करके शिवभक्तों को भावविभोर कर दिया।
उनकी भजनों के बोल ’दीवाना तेरा आया….’ ’काशी तेरी रहमतों का’ ’दरिया’ …… एवं ’बाबा तेरी गली में बम बम’ ’बोल रहा’ ’है’ ….जैसी पंक्तियों की मधुरिम आवाज, आज भी हजारों संगीतप्रेमियों के कानों में गूंज रही हैं। आदर्श उपाध्याय आदी की संगीत स्वर लहरी ने शिव भक्तों का दिल जीत लिया।
बाबा भोलेनाथ की नगरी में संपन्न हुए भजनों के कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोकप्रिय नेता प्रमोद तिवारी एवं रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ’मोना’ सहित प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ओमप्रकाश पांडे गुड्डू,पवन शुक्ला, अरविंद मिश्रा, प्रधान प्रदीप मिश्रा आदि की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिया। भजनों की प्रस्तुति से आह्लादित आयोजन समिति ने माला पहनाकर सिंगर आदर्श उपाध्याय आदि को सम्मानित किया। ’उल्लेखनीय है’ कि आदर्श उपाध्याय आदी सिंगर, वर्तमान समय में ’मंगापुर के बाबा अमरनाथ’ ’धाम’ में मुख्य पुजारी के रूप में सेवारत पंडित राजाराम उपाध्याय के सुपुत्र हैं। जो ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रयाग संगीत समिति के उभरते कलाकार के रूप में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार परशुराम उपाध्याय ’सुमन’ ने संगीत क्षेत्र में अच्छी उपलब्धि के लिए आदर्श उपाध्याय ’आदी’ को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें