V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पेड़ की डाली टूटने का विरोध करने पर महिला को पीटा

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव अर्जुनपुर में ट्रक से पेड़ की डाली टूटने का विरोध करने पर कुछ लोगो ने एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जानलेवा धमकी भी दी। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। अर्जुनपुर गांव निवासी गुड़ई पत्नी राम लौटन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को शाम गांव में स्थित अर्जुन जायसवाल के राइस मिल से ट्रक द्वारा भूसी निकाली जा रही थी। उसी समय ट्रक से उसके पेड़ की डाल टूट गई। इसका विरोध करने पर उक्त लोगो ने पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाया तो जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव अर्जुनपुर में ट्रक से पेड़ की डाली टूटने का विरोध करने पर कुछ लोगो ने एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जानलेवा धमकी भी दी। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। अर्जुनपुर गांव निवासी गुड़ई पत्नी राम लौटन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को शाम गांव में स्थित अर्जुन जायसवाल के राइस मिल से ट्रक द्वारा भूसी निकाली जा रही थी। उसी समय ट्रक से उसके पेड़ की डाल टूट गई। इसका विरोध करने पर उक्त लोगो ने पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाया तो जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment