महाविद्यालय द्वारा निकाली गयी मानवाधिकार जागरूकता रैली
प्रबन्धक ने छात्रों को ह्यूमन राइट्स की दी जानकारी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। आरबीएस महाविद्यालय मेजा खास के छात्र छात्राओं द्वारा मानवाधिकार जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें मौजूद रहे क्षेत्राधिकारी मेजा विमल किशोर मिश्र ने कहा कि प्रत्येक मानव को उनके अधिकार मिलने चाहिए और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए जन मानस को आगे आना होगा। जागरूक छात्र भविष्य में मानवाधिकार के लिए आवाज उठाएंगे। महाविद्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली मेजा बाजार से होती हुई मेजा कोतवाली तक गयी और दोबारा परिसर में इसका समापन किया गया।सीओ मेजा विमल किशोर ने कहा पूरी दुनिया मे ह्यूमेन वाईलेन्स बढा है। चरमपंथी जमात लोगों के हितों पर चोट कर अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं।यह पूरी मानवता के लिए खतरनाक है। इसके लिए हर क्षेत्र में जागरूकता जरूरी है,जिससे लोग संगठित होकर असामाजिक गतिविधियों का सामना कर सकें। महाविद्यालय के प्रबंधक आदित्य शुक्ला व प्राचार्य राजेश मिश्र रैली से जुड़े रहे। रैली का सफल संचालन बीएड विभागाध्यक्ष सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रबंधक आदित्य शुक्ला ने छात्रों को मानव अधिकारों की थीम जस्टिस फॉर ऑल ह्यूमन के विषय में बताया तथा अगले वर्ष मानवाधिकार के 75 वीं वर्षगांठ को सफल बनाने और उद्देश्य की को पूर्ण करने में प्रशासन के सहयोगी भूमिका की सराहना की है।रैली में थानाध्यक्ष मेजा ज्ञानेस्वर मिश्र, शिक्षक माला जायसवाल, अभिषेक सिंह, चन्द्रमा प्रसाद तिवारी, शैलेन्द्र जायसवाल, घनश्याम यादव, ललित पांडेय एवं छात्र शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































