जन समस्याओं का जल्द से जल्द हो निस्तारण : सुभाष यादव
लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)। सरकार द्वारा जन समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु प्रदेश भर में “समाधान दिवस”का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सुनिश्चित तिथि पर थाना परिसर पर संबंधित अधिकारी एवं राजस्व की टीम उपस्थित की जा रही है जिससे समाधान दिवस पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द हो जाय। इसी क्रम में तहसील कोराव अंतर्गत थाना खीरी परिसर में थानाध्यक्ष खीरी विरेंद्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी कोरांव सुभाष यादव व सहायक पुलिस उपायुक्त कौंधियारा योगेंद्र कुमार मौजूद रहे। समाधान दिवस पर आये कुल छह प्रार्थना पत्रों में तीन प्रार्थना पत्र का तुरंत मौके पर निस्तारण कर दिया गया और साथ ही साथ तीन बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सहायक पुलिस उपायुक्त कौंधियारा द्वारा कहा गया कि थाना परिसर में आए हुए फरियादियों की बात गंभीरता से ली जाए। कोई भी व्यक्ति मायूस होते ना लौटे। थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन किसी भी तरह से ना होने पाए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































