V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्वयं सहायता समूह को मजबूत बनाने पर जोर

दर्जनों समूहों को ऋण स्वीकृत किया गया
लोकमित्र ब्यूरो
करमा (प्रयागराज)। भारतीय स्टेट बैंक शाखा करमा बाजार में शनिवार के दिन स्वयं सहायता समूह का मेगा क्रेडिट कैंप सी सी एल का आयोजन किया गया।  स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को लेन देन एवं ऋण के संबंध में जानकारी साझा किया गया। दर्जनों स्वयं सहयता समूहों रियल स्वीकृत किया गया।  कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एसडीएम करछना  डॉ. गणेश प्रसाद कनौजिया ने महिलाओं को बताया कि लेनदेन करते समय पूरी जानकारी होनी चाहिए। पैसे का कहां उपयोग करना है और कितना खर्च आ रहा है यह सब समझने के बाद ही सदस्यों को चेक पर दस्तखत करनी चाहिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक सखी अध्यक्ष कोषाध्यक्ष से भी पूरी जानकारी लेने के बाद ही लेनदेन करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि सदस्यों को बचत खाता व लोन खाता में पैसा रखना चाहिए। एसबीआई प्रयागराज के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार ने इस मौके पर दर्जनों स्वयं सहायता समूह को ऋण स्वीकृत किया साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।  शाखा प्रबंधक के कार्य को सराहा गया। समूह की महिलाओं ने बताया कि शाखा प्रबंधक रेनुका यादव लगातार उनके संपर्क में रहती है। इस मौके पर करमा बाजार शाखा प्रबंधक रेनुका यादव, वीरेंद्र दुबे, रवि कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दर्जनों समूहों को ऋण स्वीकृत किया गया
लोकमित्र ब्यूरो
करमा (प्रयागराज)। भारतीय स्टेट बैंक शाखा करमा बाजार में शनिवार के दिन स्वयं सहायता समूह का मेगा क्रेडिट कैंप सी सी एल का आयोजन किया गया।  स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को लेन देन एवं ऋण के संबंध में जानकारी साझा किया गया। दर्जनों स्वयं सहयता समूहों रियल स्वीकृत किया गया।  कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एसडीएम करछना  डॉ. गणेश प्रसाद कनौजिया ने महिलाओं को बताया कि लेनदेन करते समय पूरी जानकारी होनी चाहिए। पैसे का कहां उपयोग करना है और कितना खर्च आ रहा है यह सब समझने के बाद ही सदस्यों को चेक पर दस्तखत करनी चाहिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक सखी अध्यक्ष कोषाध्यक्ष से भी पूरी जानकारी लेने के बाद ही लेनदेन करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि सदस्यों को बचत खाता व लोन खाता में पैसा रखना चाहिए। एसबीआई प्रयागराज के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार ने इस मौके पर दर्जनों स्वयं सहायता समूह को ऋण स्वीकृत किया साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।  शाखा प्रबंधक के कार्य को सराहा गया। समूह की महिलाओं ने बताया कि शाखा प्रबंधक रेनुका यादव लगातार उनके संपर्क में रहती है। इस मौके पर करमा बाजार शाखा प्रबंधक रेनुका यादव, वीरेंद्र दुबे, रवि कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment