V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक सवार दो युवकों को टक्कर लगने से ग्रामीणों ने कर दिया लहूलुहान

अमेठी से बाइक से बारात आए थे कुंडा क्षेत्र
कुंडा-प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र में दो बाइक सवार बारातियों को टक्कर लगने पर ग्रामीणों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि एक अन्य दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जनपद अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के सुखिन बाजार निवासी रामकृष्ण दुबे 32 वर्ष पुत्र शीतला प्रसाद दुबे तथा मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पिंडारा गांव निवासी राहुल पांडे पुत्र गुरदयाल दोनों लोग बाइक से अपने मित्र के यहां कुंडा क्षेत्र में बारात में शामिल होने आए थे। देर शाम जाते समय सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर वह घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवक भी बाइक से गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी तथा बाइक भी अपने कब्जे में ले ली। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों बेहोश घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया। इलाज से ठीक होने के बाद मंगलवार को दोनों युवक हॉस्पिटल व कोतवाली में बाइक के लिए भटकते रहे, लेकिन उन्हें उस स्थान की जानकारी ही नहीं हो पाई थी, कि हमारा एक्सीडेंट किस गांव में हुआ है तथा बाइक हमारी कहां खड़ी है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में महेशगंज थाना क्षेत्र के मछेहा हरदो पट्टी निवासी रोहित कुमार 26 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद सोमवार रात लगभग 8:00 बजे बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अमेठी से बाइक से बारात आए थे कुंडा क्षेत्र
कुंडा-प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र में दो बाइक सवार बारातियों को टक्कर लगने पर ग्रामीणों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि एक अन्य दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जनपद अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के सुखिन बाजार निवासी रामकृष्ण दुबे 32 वर्ष पुत्र शीतला प्रसाद दुबे तथा मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पिंडारा गांव निवासी राहुल पांडे पुत्र गुरदयाल दोनों लोग बाइक से अपने मित्र के यहां कुंडा क्षेत्र में बारात में शामिल होने आए थे। देर शाम जाते समय सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर वह घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवक भी बाइक से गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी तथा बाइक भी अपने कब्जे में ले ली। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों बेहोश घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया। इलाज से ठीक होने के बाद मंगलवार को दोनों युवक हॉस्पिटल व कोतवाली में बाइक के लिए भटकते रहे, लेकिन उन्हें उस स्थान की जानकारी ही नहीं हो पाई थी, कि हमारा एक्सीडेंट किस गांव में हुआ है तथा बाइक हमारी कहां खड़ी है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में महेशगंज थाना क्षेत्र के मछेहा हरदो पट्टी निवासी रोहित कुमार 26 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद सोमवार रात लगभग 8:00 बजे बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Leave a Comment