V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की निःशुल्क हुई जांच

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य उधा चौधरी ने लगवाया शिविर
(अश्विनी सिंह)        
लखनऊ। महानगर स्थित रहीमनगर चौराहा के पास भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य और पार्षद उम्मीदवारी की ताल ठोकने वाली उषा चौधरी ने जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी क्रम में उषा चौधरी ने पीएसी गेट के पास स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने स्वस्थ्य का परीक्षण निःशुल्क कराकर मुफ्त में दवाइयां भी प्राप्त की। कैम्प में सरकार क्लीनिक व अमेजिंग पैथोलॉजी की तरफ से आधा दर्जन से अधिक  स्टाफ ने 183 मरीजों की करीब 11 बजे से शाम 5 बजे तक जांच किया और उन्हें दवाइयां दी। इस दौरान मेडिकल स्टाफ को मरीजों के स्वास्थ्य जांच के दौरान अधिकतर बुखार के मरीज मिले। इसके अतिरिक्त ब्लड प्रेशर, उल्टी दस्त, सिर दर्द, गैस, गठिया आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी जांच कराने और दवा लेने के लिए पहुंचे। मेडिकल स्टाफ ने सुझाव देते बताया कि इस समय बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताजी भोजन के अलावा पानी उबालकर सेवन करें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। कैम्प पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी नेता और दीन दयाल प्रतिष्ठान के महामंत्री पीके मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप पधारे। स्वागतिओ ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह उषा चौधरी की जन जागरूकता अभियान और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रशासन में उठाने व उनके निराकरण कराने में भूमिका की तारीफ की। इस दौरान उनके साथ आदेश बाजपेई, एस के बाजपेई, मोनस मल्होत्रा, राजा चौधरी, रजत तिवारी, राजकुमार, कलीम मंसूरी, नीरज पांडे,अतहर अलीम, केशव शर्मा आदि उपस्थित रहे। जबकि सरकार हॉस्पिटल एवं इमेजिंग पैथोलॉजी की तरफ से सेवाभाव में उपस्थित मेडिकल स्टाफ में डॉ.परवेज आलम, डॉक्टर मंसूर आलम, देवास राठौर, मुकेश कुमार यादव, जूही पालीवाल, फैजा खातून,कपिल, विकास, रूबी, खुशबू आदि स्टाफ की उपस्थित रहे, जिनकी मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य उधा चौधरी ने लगवाया शिविर
(अश्विनी सिंह)        
लखनऊ। महानगर स्थित रहीमनगर चौराहा के पास भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य और पार्षद उम्मीदवारी की ताल ठोकने वाली उषा चौधरी ने जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी क्रम में उषा चौधरी ने पीएसी गेट के पास स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने स्वस्थ्य का परीक्षण निःशुल्क कराकर मुफ्त में दवाइयां भी प्राप्त की। कैम्प में सरकार क्लीनिक व अमेजिंग पैथोलॉजी की तरफ से आधा दर्जन से अधिक  स्टाफ ने 183 मरीजों की करीब 11 बजे से शाम 5 बजे तक जांच किया और उन्हें दवाइयां दी। इस दौरान मेडिकल स्टाफ को मरीजों के स्वास्थ्य जांच के दौरान अधिकतर बुखार के मरीज मिले। इसके अतिरिक्त ब्लड प्रेशर, उल्टी दस्त, सिर दर्द, गैस, गठिया आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी जांच कराने और दवा लेने के लिए पहुंचे। मेडिकल स्टाफ ने सुझाव देते बताया कि इस समय बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताजी भोजन के अलावा पानी उबालकर सेवन करें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। कैम्प पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी नेता और दीन दयाल प्रतिष्ठान के महामंत्री पीके मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप पधारे। स्वागतिओ ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह उषा चौधरी की जन जागरूकता अभियान और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रशासन में उठाने व उनके निराकरण कराने में भूमिका की तारीफ की। इस दौरान उनके साथ आदेश बाजपेई, एस के बाजपेई, मोनस मल्होत्रा, राजा चौधरी, रजत तिवारी, राजकुमार, कलीम मंसूरी, नीरज पांडे,अतहर अलीम, केशव शर्मा आदि उपस्थित रहे। जबकि सरकार हॉस्पिटल एवं इमेजिंग पैथोलॉजी की तरफ से सेवाभाव में उपस्थित मेडिकल स्टाफ में डॉ.परवेज आलम, डॉक्टर मंसूर आलम, देवास राठौर, मुकेश कुमार यादव, जूही पालीवाल, फैजा खातून,कपिल, विकास, रूबी, खुशबू आदि स्टाफ की उपस्थित रहे, जिनकी मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave a Comment