V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युग युगान्तरों तक याद रहेंगे श्रद्धेय नेताजी – विधायक आरके वर्मा

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में रानीगंज नगर पंचायत स्थित निर्मला माता प्रसाद पैलेस में विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम सभी समाजवादी परिवार के लोग अपनी ओर से रानीगंज विधानसभा की ओर से और समस्त जनपद वासियों की ओर से श्रद्धेय नेताजी माननीय मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हैं। 10 अक्टूबर को सुबह जब नेता जी का देहांत हुआ है तो ऐसा लगा कि भारत के राजनैतिक पटल पर एक महान समाजवादी पुरोधा का अंत हो गया। जिससे भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई। मेरे जैसे समाजवादी विचारधारा के लोग अपने आपको अनाथ महसूस कर रहे हैं‌। श्रद्धेय नेताजी ने उपेक्षित वंचित शोषित समाज के लोगों को उनके अधिकार के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाया। सामाजिक और धार्मिक असहिष्णुता को खत्म करके उत्तर प्रदेश में समाजवाद का परचम लहराया। श्रद्धेय नेताजी ने जाति और मजहब के नाम पर कभी बंटवारा नहीं किया और समाजवाद को जन जन के दिलों में बसाया। श्रद्धेय नेता जी ने अर्थतंत्र और अधिकार के विकेंद्रीकरण पर सदैव बल दिया।  आज भाजपा ठीक उसके विपरीत अर्थतंत्र और अधिकारों को केंद्रीकृत करके देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। जिस तरीके से भाजपा की सरकार में रेल से लेकर के खेल तक, एलआईसी, एयरपोर्ट आदि का निजीकरण करके देश में व्यक्तिगत पूंजीवाद को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है l भाजपा सरकारी नौकरियों को खत्म कर देश के नौजवानों को बेरोजगार कर रही है। आउटसोर्सिंग भर्ती संविदा भर्ती और अग्निवीर भर्ती के नाम पर नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे उच्चतम शिक्षण संस्थानों की फीस 400 गुना बढ़ाकर किसान मजदूर गरीब के बेटों और बेटियों को शिक्षा से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है । अपनी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भर कर देश को कंगाल करने का कार्य किया जा रहा है। देश एक बार फिर से कुछ चुनिंदा लोगों के मुट्ठी में जा रहा है l यह लोकतंत्र के लिए और देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है l आज श्रद्धेय नेताजी को लिए सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी जब हम सभी यह संकल्प लेंगे कि देश समाज और संविधान को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के मुखोटे वादी सरकार को हटाकर फिर से समाजवाद का परचम लहराने का कार्य कर सकेंगे l आज भाजपा राष्ट्रवाद का सहारा लेकर देश में धार्मिक उन्माद पैदा करना चाहती हैl जब कि यह बात पूरे देश को पता है कि जब देश का कोई सिपाही जो गरीब किसान मजदूर का बेटा होता है, सरहद पर शहीद होता था, तो उसके घर पर मात्र उसकी टोपी जाती थीl किंतु नेता जी ने उस शहीद और शहीद परिवार को सम्मान दिलाने के लिए पूरे राजकीय सम्मान के साथ ताबूत के साथ शहीद के शव को घर तक पहुंचाने की और अंत्येष्टि कराने की व्यवस्था श्रद्धेय नेताजी ने देश के रक्षा मंत्री के रूप में दायित्व निभाते हुए किया था l श्रद्धेय नेताजी युग युगांतरों तक याद किए जाएंगे। आज भारतीय जनता पार्टी छद्म राष्ट्रवाद के सहारे देश को गुलामी भरे अंधेरी रात में ले जाना चाहती है l इसलिए आइए हम सब मिलकर देश से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लें और श्रद्धेय नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें l इस मौके पर डॉक्टर शेर बहादुर यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, अमरपाल यादव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया तिवारी, शिव प्रकाश पटेल, संतोष पटेल, मुकेश पाल, तकदीरूद्दीन, वेद प्रकाश गौतम, राजेश सरोज, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment