लोकमित्र ब्यूरो
प्र्रयागराज। गुरुवार को शहर के प्रतिष्ठित कालेज सेंट जोसेफ में क्लास लेते वक्त डेंगू से पीड़ित शिक्षक अल्फ्रेड सुमित कुमार कजूर की मौत पर समाजवादी पार्टी की जिला कमिटी ने शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव और एमएलसी डॉ0 मान सिंह जी ने सपा कार्यालय इलाहाबाद में कार्यकर्ताओं संग दो मिनट का मौन रखकर 32 वर्षीय शिक्षक को श्रद्धांजलि दी और मृतक शिक्षक के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की मांग की। एमएलसी डॉ0 मान सिंह ने कहा की इस तरह की घटना बेहद दुखद है। डेंगू के प्रकोप से पूरा शहर परेशान है। ऐसे में सरकार को उपचार की उचित व्यवस्था पर खास ध्यान देना चाहिए। जगह जगह स्कूल कॉलेज में फॉगिंग करानी चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाएं न होने पाए। वहीं जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी एक परिवार की तरह मृतक शिक्षक के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है और समाजवादी पार्टी मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपए देने की मांग करती है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें