V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आज से श्रृंग्वेरपुर महोत्सव मे आयोजित होंगे रंगारंग कार्यक्रम

लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। श्रृंगवेरपुर महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव मे तीन दिनों तक लगातार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ प्रवचन होगा। श्रीराम घाट को आकर्षक बिजली के झालर एवं फूलों की माला से सजा दिया गया है। घाट की सीढ़ियों को मिट्टी के दीप से सजाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बता दे जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्रृंगवेरपुर महोत्सव का शुभारम्भ आज से गंगा पूजन और शांता श्रृंगी की मंदिर में पूजा की जाएगी। आज कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके सी आर पी एफ रेंज उपमहानिरीक्षक प्रयागराज प्रभाकर त्रिपाठी करेंगे। कार्यक्रम मे विधायक फाफामऊ, विधायक मानिकपुर, सांसद और आनापुर स्टेट राजकुमारी समापिका शरण सिंह, मौजूद रहेंगी। जिसके बाद कथवाचक देवव्रत जी महाराज, श्रृंग्वेरपुरधाम पीठधीश्वर राम प्रसाद दास शास्त्री महाराज, दंडी स्वामी रामाश्रम महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। आज दोपहर से देर रात तक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर प्रारंभ हो जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जय श्रीराम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी और कोषाध्यक्ष संजीव मिश्र पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए हैं। महामंत्री अरुण द्विवेदी ने बताया की अयोध्या और चित्रकूट की तर्ज पर श्रृंग्वेरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। श्रृंगवेरपुर महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव मे तीन दिनों तक लगातार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ प्रवचन होगा। श्रीराम घाट को आकर्षक बिजली के झालर एवं फूलों की माला से सजा दिया गया है। घाट की सीढ़ियों को मिट्टी के दीप से सजाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बता दे जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्रृंगवेरपुर महोत्सव का शुभारम्भ आज से गंगा पूजन और शांता श्रृंगी की मंदिर में पूजा की जाएगी। आज कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके सी आर पी एफ रेंज उपमहानिरीक्षक प्रयागराज प्रभाकर त्रिपाठी करेंगे। कार्यक्रम मे विधायक फाफामऊ, विधायक मानिकपुर, सांसद और आनापुर स्टेट राजकुमारी समापिका शरण सिंह, मौजूद रहेंगी। जिसके बाद कथवाचक देवव्रत जी महाराज, श्रृंग्वेरपुरधाम पीठधीश्वर राम प्रसाद दास शास्त्री महाराज, दंडी स्वामी रामाश्रम महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। आज दोपहर से देर रात तक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर प्रारंभ हो जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जय श्रीराम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी और कोषाध्यक्ष संजीव मिश्र पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए हैं। महामंत्री अरुण द्विवेदी ने बताया की अयोध्या और चित्रकूट की तर्ज पर श्रृंग्वेरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं।

Leave a Comment