दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल उठे
प्रतापगढ़ । जिला समन्वयक समेकित शिक्षा की देख रेख में बी आर सी संडवा चंद्रिका पर उपकरण वितरण कैंप का आयोजन सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी हरिनाथ सिंह द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपस्कर का वितरण किया गया l जिसमें ट्राई साइकिल 47,व्हील चेयर 37,बैसाखी 16, सी पी चेयर 27, एम एस आई डी किट 62,ब्रेल किट 14,स्मार्ट केन 10 ,हियरिंग एड 112, कैलीपर 41,रोलेटर 16 कुल 385 उपकरण/उपस्कर का वितरण 227 बच्चों को वितरित किये गये l जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से कहा कि दिव्यांग की सेवा सबसे सबसे बड़ी सेवा है l विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए प्रतिदिन भेजें ,अपने बच्चों के शिक्षण अधिगम में सहयोग कर इनको आत्मनिर्भर बनाएं सभी प्रधानाध्यापक को ब्लॉक संगोष्ठी में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा प्रति सप्ताह उपस्थिति दिव्यांग बच्चों की समर्थ ऐप पर भरने की जानकारी दी गई। उपकरण उपस्कर वितरण कार्यक्रम में विशेष शिक्षक लक्ष्मण पांडे ,मधु पांडे, प्रदीप गुप्ता ,रामसूरत यादव,मनीष पाठक, श्रीकांत पांडेय,सुनीता दूबे, मुकुल,संदीप,पुष्पा पांडेय,रेखा मिश्रा,सुप्रिया सिंह दीपशिखा,नीलम,अर्चना,रीता,अमित, सुरेश,अशोक,संतलाल,श्रवण,सतीश, संजीव,हनुमत दयाल ,महेंद्र,रामरती, संगीता आदि मौजूद रहे l



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































