V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा नेता ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर की शोक सभा, दी श्रद्धांजलि

मंझनपुर, कौशांबी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर करारी में सपा नेता ने शोक सभा का आयोजन किया सपा कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। करारी कस्बे के समाजवादी पार्टी नेता हाजी आवाज हसन के नेतृत्व में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेताजी के चले जाने पर गहरा दुख जताया साथ ही मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया । सपा नेता हाजी अवैश हसन ने कहा कि नेताजी हम सब के आदर्श थे उनका दुनिया से चले जाना राजनीति युग का बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा से गरीब शोषित पिछड़ा दलितों किसान मजदूरों और मजलूमों की आवाजों को उठाते थे। हम सभी आदरणीय नेताजी के आदर्शों और बताए गए रास्तों पर चलेंगे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे ताकि नेता जी का सपना साकार हो सके। इस मौके पर नन्हे कुरैशी, इसराइल कुरैशी, छेद्दन खान, खुर्शीद आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मंझनपुर, कौशांबी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर करारी में सपा नेता ने शोक सभा का आयोजन किया सपा कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। करारी कस्बे के समाजवादी पार्टी नेता हाजी आवाज हसन के नेतृत्व में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेताजी के चले जाने पर गहरा दुख जताया साथ ही मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया । सपा नेता हाजी अवैश हसन ने कहा कि नेताजी हम सब के आदर्श थे उनका दुनिया से चले जाना राजनीति युग का बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा से गरीब शोषित पिछड़ा दलितों किसान मजदूरों और मजलूमों की आवाजों को उठाते थे। हम सभी आदरणीय नेताजी के आदर्शों और बताए गए रास्तों पर चलेंगे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे ताकि नेता जी का सपना साकार हो सके। इस मौके पर नन्हे कुरैशी, इसराइल कुरैशी, छेद्दन खान, खुर्शीद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment