बोली कुलपति की करतूत शर्मनाक
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने फीस वृद्धि के विरोध में चल रहा आंदोलन 21 वे दिन भी जारी रहा। सोमवार को आंदोलन के समर्थन में जहां भारी संख्या में छात्राओं ने भागीदारी की वहीं विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष इलाहाबाद योगेश यादव, जबरिया रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर पत्नी नूतन ठाकुर, जिलासचिव नाटे चौधरी, बांदा से समाजसेवी शालिनी पटेल समेत तमाम लोग समर्थन में आए। 400% की वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह के नेतृत्व में शक्ति की आराधना के प्रथम दिन मातृशक्ति ने भरी हुंकार और बताया शताब्दी की पहली महिला कुलपति की करतूत शर्मनाक, महिला छात्रावास को बना दिया कारागार, विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा से की छेड़छाड़। जब तक फीस घटकर पूरी नहीं हो जाती अब समय आ गया है कि इससे भी बृहद रूप में छात्राएं शामिल रहेंगी। और अब इस फीस वृद्धि आंदोलन का नेतृत्व स्वयं करेंगी। इस दौरान छात्र नेता हरेंद्र यादव, सत्यम कुशवाहा, यशवंत, विजय कांत यादव, राहुल पटेल, जितेंद्र धनराज, मुबाशिर हारून, नवनीत यादव, आदर्श भदौरिया, आकाश, सुधीर क्रांतिकारी, राहुल सरोज, आयुष प्रियदर्शी, गौरव गौंड, चंद्रशेखर चौधरी, शिवबली यादव, मो. अशफाक, सलमान आदि लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































