V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शहादत पैग़म्बर और शहादत ए इमाम हसन पर निकाला गया ताबूत

प्रयागराज। माहे सफर उल मुज़फ्फर की अठ्ठाईसवीं को हर तरफ पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मद ए मुस्तफा और इमाम हसन की शहादत पर मजलिस मातम व जुलूस निकाल कर मुस्लिम इलाक़ो मे ग़म और सोग मनाया गया। करैली पुरानी पानी की टंकी के पास शबे शहादत पर मेंहदी हसन जाफर हसन व हैदर हसन की ओर से यौमे इमाम हसन मे मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी ने शहादत का ग़मगीन वाक़ेया सुनाया।
मजलिस के बाद हरी चादर और फूलों से सजा ताबूत इमाम हसन निकाला गया। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया ने इमाम हसन की शहादत पर पढ़ा जाने वाला क़दीमी नौहा पढ़ा वहीं  करैली पहलवान चौराहे के पास आरज़ू हैदर के आवास पर हुई शहादत इमाम हसन की मजलिस को खेताब करते हुसैन मौलाना जवाद हैदर रिज़वी साहब क़िबला ने पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मदे मुस्तफा व इमाम हसन की शहादत का मार्मिक अंदाज़ मे वर्णन किया तो अक़ीदतमन्दों की आँखें भर आईं। अलम व ताबूत भी निकाला गया ग़ुन्चा ए क़ासिमया ने नौहा और मातम की सदा बुलन्द की।दरियाबाद मे दरगाह हज़रत अब्बास मे बहत्तर अलम निकाला गया। बड़ी संख्या मे अक़ीदतमन्दों ने शिरकत की।रौशनबाग़ मे मतलूब हुसैन के अज़ाखाने पर अशरा ए मजालिस के साथ शहादत इमाम हसन का आयोजन किया गया मजलिस को मौलाना जव्वाद हैदर जव्वादी ने खिताब किया। मजलिस मातम व जुलूस में मौलाना आमिरुर रिज़वी ,मौलाना रज़ी हैदर ,सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रिज़वान जव्वादी ,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन ,खुशनूद रिज़वी, आफताब रिज़वी ,वक़ार रिज़वी, पार्षद फसाहत हुसैन, पार्षद अनीस अहमद, ज़िया अब्बास अर्शी, अब्बास गुड्डू, शाह बहादर, हैदर अली, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, अली सज्जाद , हसन हैदर आदि शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। माहे सफर उल मुज़फ्फर की अठ्ठाईसवीं को हर तरफ पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मद ए मुस्तफा और इमाम हसन की शहादत पर मजलिस मातम व जुलूस निकाल कर मुस्लिम इलाक़ो मे ग़म और सोग मनाया गया। करैली पुरानी पानी की टंकी के पास शबे शहादत पर मेंहदी हसन जाफर हसन व हैदर हसन की ओर से यौमे इमाम हसन मे मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी ने शहादत का ग़मगीन वाक़ेया सुनाया।
मजलिस के बाद हरी चादर और फूलों से सजा ताबूत इमाम हसन निकाला गया। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया ने इमाम हसन की शहादत पर पढ़ा जाने वाला क़दीमी नौहा पढ़ा वहीं  करैली पहलवान चौराहे के पास आरज़ू हैदर के आवास पर हुई शहादत इमाम हसन की मजलिस को खेताब करते हुसैन मौलाना जवाद हैदर रिज़वी साहब क़िबला ने पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मदे मुस्तफा व इमाम हसन की शहादत का मार्मिक अंदाज़ मे वर्णन किया तो अक़ीदतमन्दों की आँखें भर आईं। अलम व ताबूत भी निकाला गया ग़ुन्चा ए क़ासिमया ने नौहा और मातम की सदा बुलन्द की।दरियाबाद मे दरगाह हज़रत अब्बास मे बहत्तर अलम निकाला गया। बड़ी संख्या मे अक़ीदतमन्दों ने शिरकत की।रौशनबाग़ मे मतलूब हुसैन के अज़ाखाने पर अशरा ए मजालिस के साथ शहादत इमाम हसन का आयोजन किया गया मजलिस को मौलाना जव्वाद हैदर जव्वादी ने खिताब किया। मजलिस मातम व जुलूस में मौलाना आमिरुर रिज़वी ,मौलाना रज़ी हैदर ,सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रिज़वान जव्वादी ,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन ,खुशनूद रिज़वी, आफताब रिज़वी ,वक़ार रिज़वी, पार्षद फसाहत हुसैन, पार्षद अनीस अहमद, ज़िया अब्बास अर्शी, अब्बास गुड्डू, शाह बहादर, हैदर अली, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, अली सज्जाद , हसन हैदर आदि शामिल रहे।

Leave a Comment