V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हिमांशु शेखर उपाध्याय ने किया उमरे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण

प्रयागराज। 2007 सिविल सेवा बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा  के अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री उपाध्याय उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (योजना) का दायित्व निभा रहे थे। उन्होने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा  से ग्रहण किया जिनका स्थानान्तरण वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय), प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे के पद पर हो गया है। श्री उपाध्याय मूलतः अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से परास्नातक हैं तथा प्रतिष्ठित डॉ अमरनाथ झा छात्रावास के अंत:वासी रहे हैं। श्री उपाध्याय की छवि एक तेज़ तर्रार अफसर की है एवं वह उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं जिसमें मंडल परिचालन प्रबंधक  प्रबंधक, झॉंसी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य)/प्रयागराज मंडल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आगरा  एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक सह स्टेशन निदेशक, कानपुर प्रमुख हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। 2007 सिविल सेवा बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा  के अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री उपाध्याय उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (योजना) का दायित्व निभा रहे थे। उन्होने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा  से ग्रहण किया जिनका स्थानान्तरण वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय), प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे के पद पर हो गया है। श्री उपाध्याय मूलतः अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से परास्नातक हैं तथा प्रतिष्ठित डॉ अमरनाथ झा छात्रावास के अंत:वासी रहे हैं। श्री उपाध्याय की छवि एक तेज़ तर्रार अफसर की है एवं वह उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं जिसमें मंडल परिचालन प्रबंधक  प्रबंधक, झॉंसी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य)/प्रयागराज मंडल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आगरा  एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक सह स्टेशन निदेशक, कानपुर प्रमुख हैं।

Leave a Comment