होमगार्ड्स विभाग ने सेवा पखवाड़ा मनाते हुए किया पौधरोपण
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। देश में पीएम के जन्म दिन से गांधी जयंती तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत होमगार्ड्स के जवानों ने क्षेत्र के बसहरा गांव में पौधरोपण कर राष्ट्र की खुशहाली के लिए पहल की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे कोरांव विधायक राजमणि कोल ने होमगार्ड्स जवानों के सेवा भाव और दायित्वों के प्रति गम्भीर बने रहने के लिए सराहा है। विधायक ने कहा कि राष्ट्र में मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा कई क्षेत्रों में जन जागृति का माध्यम बना है।प्रदेश के होमगार्ड्स जवान सीमित संसाधनों के साथ जिस तरह से अपनी ड्यूटी निभाते हैं,इनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।देश मे होने वाले आयोजनों खासकर कुम्भ जैसे बड़े और भीड़ वाले आयोजनों में जवानों ने जो मुस्तैदी दिखाई है वह उनकी काबिलियत पर मुहर लगाती है।निश्चित ही होमगार्ड्स को उनकी ड्यूटी के हिसाब से आर्थिक देय अपेक्षा के अनुरूप नही है लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी नियमित ड्यूटी और उनके मानदेय और मासिक तनख्वाह में बढोत्तरी के लिए इच्छा शक्ति दिखाई है।सरकार भविष्य में और वेहतर करने की कोशिश करेगी। होमगार्ड विभाग की 29 नम्बर कंपनी जो कोरांव क्षेत्र से जुड़ी हुई है,उसके द्वारा ग्राम बसहारा में जिला कमांडेंट की अध्यक्षता में सर्वेश कुमार त्रिपाठी प्लाटून कमांडर होमगार्ड्स व ई ओ बृजराज सिंह के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा मनाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव नरसिंह केसरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, पीआरओ रामाश्रय शुक्ला, जिला अध्यक्ष भगवान द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। रामाशंकर त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रमा शंकर त्रिपाठी द्वारा होमगार्ड जवानों को उनके कर्तव्य निष्ठा का याद दिलाते हुए उनकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को वेहद महत्वपूर्ण बताया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































