V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सड़क पर जलभराव से जयरामपुर गांव के लोग परेशान।

दुर्गागंज। रानीगंज क्षेत्र के जयरामपुर  गांव में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त है। कुछ दिनों से सड़क पर वर्षा का पानी जमा हुआ है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे है, उनकी ड्रेस भी गंदी हो जाती है। जल निकासी न होने पाने से उठ रही दुर्गंध से लोगों को समस्या हो रही है। गांव के मोहम्मद इरशाद के घर के पास सड़क पर जल जमाव है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी बह नहीं पा रहा है। हल्की सी वर्षा होने पर लोगों के घरों में पानी घुसने लगता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में समस्याओं की भरमार है। नियमित सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। अंसारी जावेद अख्तर ने बताया कि सड़क पर जल जमाव हुआ है। कोई जिम्मेदार सुधि नहीं ले रहा है। सफाईकर्मी गांव में आते है लेकिन खानापूरी कर चले जाते हैं। अबरार अहमद ने बताया कि गंदे पानी में घुसकर लोगों को आना जाना पड़ रहा है। गंदगी के चलते लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के प्रति नाराजगी जताई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दुर्गागंज। रानीगंज क्षेत्र के जयरामपुर  गांव में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त है। कुछ दिनों से सड़क पर वर्षा का पानी जमा हुआ है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे है, उनकी ड्रेस भी गंदी हो जाती है। जल निकासी न होने पाने से उठ रही दुर्गंध से लोगों को समस्या हो रही है। गांव के मोहम्मद इरशाद के घर के पास सड़क पर जल जमाव है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी बह नहीं पा रहा है। हल्की सी वर्षा होने पर लोगों के घरों में पानी घुसने लगता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में समस्याओं की भरमार है। नियमित सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। अंसारी जावेद अख्तर ने बताया कि सड़क पर जल जमाव हुआ है। कोई जिम्मेदार सुधि नहीं ले रहा है। सफाईकर्मी गांव में आते है लेकिन खानापूरी कर चले जाते हैं। अबरार अहमद ने बताया कि गंदे पानी में घुसकर लोगों को आना जाना पड़ रहा है। गंदगी के चलते लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के प्रति नाराजगी जताई।

Leave a Comment