V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर हुई बैठक ।

राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पुलिस उपाधीक्षक रानीगंज को ज्ञापन सौंप कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग ।

रानीगंज । रानीगंज के सराय सुल्तानी में आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के नियति से दिए गए आपत्तिजनक भाषण को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई थी जिस पर थाना रानीगंज में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था । घटना को एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहा है । उक्त घटना के संबंध में आज दिनांक 17/09/2022 को रानीगंज बाजार में स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे लोगो ने इस घटना की घोर निन्दा की । राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों लोग एकत्रित होकर तहसील रानीगंज में क्षेत्राधिकारी रानीगंज को ज्ञापन सौंप कर आरोपी व्यक्ति की जल्द गिरफ्तारी की मांग की । राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने ऐलान किया की 48 घंटे के अंदर यदि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल नही भेजा गया तो राष्ट्रीय परशुराम सेना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी । इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अनिल स्वतंत्र अभिषेक तिवारी अनुराग मिश्र एडवोकेट रंजन शुक्ल एडवोकेट अंकित दुबे एडवोकेट ज्ञानचंद दुबे एडवोकेट ओमप्रकाश तिवारी एडवोकेट पंकज पांडेय अभिषेक मिश्र टोनी उत्कर्ष मिश्र राजन दुबे यशस्वी शुक्ला मोनू दुबे अतुल तिवारी अनुराग दुबे आशीष दुबे प्रशांत मिश्र हरीश उपाध्याय सोनू पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पुलिस उपाधीक्षक रानीगंज को ज्ञापन सौंप कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग ।

रानीगंज । रानीगंज के सराय सुल्तानी में आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के नियति से दिए गए आपत्तिजनक भाषण को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई थी जिस पर थाना रानीगंज में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था । घटना को एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहा है । उक्त घटना के संबंध में आज दिनांक 17/09/2022 को रानीगंज बाजार में स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे लोगो ने इस घटना की घोर निन्दा की । राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों लोग एकत्रित होकर तहसील रानीगंज में क्षेत्राधिकारी रानीगंज को ज्ञापन सौंप कर आरोपी व्यक्ति की जल्द गिरफ्तारी की मांग की । राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने ऐलान किया की 48 घंटे के अंदर यदि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल नही भेजा गया तो राष्ट्रीय परशुराम सेना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी । इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अनिल स्वतंत्र अभिषेक तिवारी अनुराग मिश्र एडवोकेट रंजन शुक्ल एडवोकेट अंकित दुबे एडवोकेट ज्ञानचंद दुबे एडवोकेट ओमप्रकाश तिवारी एडवोकेट पंकज पांडेय अभिषेक मिश्र टोनी उत्कर्ष मिश्र राजन दुबे यशस्वी शुक्ला मोनू दुबे अतुल तिवारी अनुराग दुबे आशीष दुबे प्रशांत मिश्र हरीश उपाध्याय सोनू पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे ।

Leave a Comment