V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 17 September 2022

आरके ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में विश्वकर्मा पूजन संपन्न

लोकमित्र ब्यूरो नैनी (प्रयागराज)। आज 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम का आयोजन आर के ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में आरके कॉलेज आफ फार्मेसी द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के रजिस्ट्रार अनुज  शुक्ला, सुशील कुमार शुक्ला, गुरु प्रसाद द्विवेदी, कार्तिकेय मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, पंकज चतुर्वेदी सहित … Read more

दहेज हत्या में दो और गिरफ्तार

लोकमित्र ब्यूरो कोराव (प्रयागराज)। खीरी थाना क्षेत्र ग्राम पनासी पटेहरा खीरी में नव विवाहिता की गत दिवस हुई दहेज हत्या में आरोपी बनाए गए छ आरोपियों में से बाकी बचे तीन में से दो को उप पुलिस अधीक्षक मेजा विवेचनाधिकारी के निर्देश पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि उक्त गांव में … Read more

समाधान समाधान दिवस में कुल 185 मामले अंकित, छः निस्तारित

लोकमित्र ब्यूरो कोरांव (प्रयागराज)। तहसील कोराव सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 मामलों में से छ मामले निस्तारित हुए। सबसे ज्यादा मामले हमेशा की तरह राजस्व विभाग के कुल अकेले 72 मामले आए। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के निस्तारित होने के बाद 72 मामले,पुलिस गृह विभाग के 22,विकास विभाग के 24,शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, … Read more

भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया

जारी बरेठिया के हास्पिटल मे आयोजित हुआ रक्तदान शिविर लोकमित्र ब्यूरो शंकरगढ़ (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाडा़ का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा यमुनापार के कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करके किया। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती द्वारा कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय के साथ जारी बरेठिया के कनक हास्पिटल … Read more

नन्हें मुन्ने बच्चों,छात्र छात्राओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

लोकमित्र ब्यूरो नैनी (प्रयागराज)। आभा ग्रामीण विकास सेवा संस्थान व जेएमएस पब्लिक स्कूल बादलगंज चाका, देवराजी देवी शिक्षण संस्थान के तत्वावधान मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आयोजित किया ग़या। नन्हें मुन्ने बच्चों, छात्र छात्राओं ने दीप माला सजाकर एवं केक काटकर जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महेश मधुकर मंगरुलकर ने … Read more

विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण संपन्न

नैनी (प्रयागराज)। मुक्तानंद स्वामी विवेकानंद एकेडमी नैनी में शनिवार को विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर निर्वाचित छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू प्रधान द्वारा बैच लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया गया। इस मौके पर रिहित कन्नौजिया को हेड … Read more

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

लोकमित्र ब्यूरो लेड़ियारी(प्रयागराज)। विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।जगह – जगह दुकानों मे सजावट की गई थी। कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमे कीर्तन, भजन एव॔ लोकगीत आदि प्रस्तुत किये गये। विश्वकर्मा पूजा पर क्षेत्र की दुकानों को काफी भव्य रूप से सजाया गया था। व्यापारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा … Read more

के.वी.के. में पोषण माह दिवस मनाया गया

लोकमित्र ब्यूरो नैनी ( प्रयागराज)। शुआट्स द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रयागराज के सभागार में पोषण अभियान 2022 एंव कृषक गोष्ठी के तहत पोषण माह दिवस मनाया गया। पोस्टर प्रदर्शनी प्रगतिशील महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टाल का निरिक्षण करते हुऐ मुख्य अतिथि हेड के.वी.के. डा0 एस0डी0 मेकार्टी ने दीप प्रजवलीत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। … Read more

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का शुभारम्भ

प्रदर्शनी का आयोजन 23 सितम्बर तक रहेगा प्रयागराज। सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने शनिवार को अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान, अलोपीबाग में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के सौजन्य से 17 से 23 सितम्बर तक प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। … Read more

72 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो एसपी कार्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन

रानीगंज । तहसील रानीगंज में परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में रानीगंज क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को ज्ञापन सौंपा सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ पूर्व में हुई घटना11/09 2022 को अर्जक संघ के सम्मेलन में बतौर वक्ता राजेंद्र यादव के द्वारा अभद्र भड़काऊ आपत्तिजनक भाषण दिया गया था जिस के … Read more

ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर हुई बैठक ।

राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पुलिस उपाधीक्षक रानीगंज को ज्ञापन सौंप कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग ।   रानीगंज । रानीगंज के सराय सुल्तानी में आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के नियति से दिए गए आपत्तिजनक भाषण को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक … Read more

बेल्हा की माटी से श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का अलंकरण चतुर्दिक कीर्ति का है प्रकाश स्तम्भ

ज्ञानप्रकाश शुक्ल। प्रतापगढ़।  तीर्थराज प्रयाग एवं मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम के मध्य छोर पर आदिगंगा सई के तटवर्ती प्रतापगढ़ को आध्यात्मिक चेतना के शंखनाद का काल खण्डों में सदैव अलंकरण शोभायमान हुआ दिखा है। बाबा घुइसरनाथ धाम के हजारों वर्षाे से स्थापित मान्य परम्पराओं की पौराणिक स्थली तथा इसी वसुन्धरा पर मां … Read more

केशव ने मां बेल्हा देवी की उतारी आरती, किया दर्शन पूजन

प्रतापगढ़ । शैक्षिक महाकुंभ का उद्घाटन करने के पश्चात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सीधे नगर की अधिष्ठात्री मां बेल्हा देवी के दरबार पहुंचे। वहां पर मंदिर के ट्रस्टी मुन्ना सिंह एवं पुजारी राजा पंडा ने उनका स्वागत किया। मां बेल्हा देवी की केशव मौर्य ने आरती उतारी। उन्हें भेंट स्वरूप मंदिर के पुजारी राजा पंडा … Read more

प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध मे लिप्त लोग भयभीत , जनता भय मुक्त : केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री

प्रतापगढ़ । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद आगमन पर प्रेस वार्ता मे कहा कि प्रदेश मे भ्रष्टाचार और अपराध मे शामिल लोग भयभीत हैं और प्रदेश की जनता भय मुक्त है ।केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही  है । उन्होंंने कहा कि विपक्ष … Read more

तरती में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

होलागढ़ ( प्रयागराज )। ग्राम पंचायत तरती निवासी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र के अहाते में शुक्रवार देर शाम अचानक एक राष्ट्रीय पक्षी मोर पेड़ से गिरा और उसकी मौत हो गयी। घर के लोगों ने देखा कि मोर मरा पड़ा है तो सबसे पहले ग्राम प्रधान कुलदीप पाल को सूचना दी। प्रधान ने बताया कि उसने … Read more