तन मन धन से सफल बनाकर सरकार से अपनी मांगे मनवाएंगें
प्रयागराज। अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति प्रयागराज के तत्वावधान में सैकड़ों रेलवे पेंशनर्स की उपस्थिति में लोको कॉलोनी सिविल लाइंस प्रयागराज में मासिक बैठक हुई। जिसमें सभी ने “17 दिसंबर पेंशनर दिवस धूमधाम से मनाएंगे, तन मन धन से इसे सफल बनाकर सरकार से अपनी मांगे मनवाएंगे” का नारा दिया। बैठक की अध्यक्षता राजबली शर्मा, संचालन सरजीत सिंह व संयोजन रामलाल पटेल, रमेश, लियाकत अली आदि ने किया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में सुशील कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष व महामंत्री श्यामसुंदर सिंह पटेल दोनों यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज मंच पर उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत नारों के साथ शुरू हुई। तत्पश्चात बैठक का एजेंडा पॉइंट की जानकारी राजबली शर्मा ने दिया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर इसकी कार्ययोजना बनाई गई। जिनमें प्रमुख मांगे पुरानी पेंशन बहाल हो, पेंशन वृद्धि की आयु 65 वर्ष 70 वर्ष 75 वर्ष पूरे होने पर क्रमशः 5%,10%,15% पेंशन वृद्धि दी जाए जैसे 80 वर्ष पर 20% दी जाती है ,मेडिकल भत्ता रुपए 1000 से बढ़ाकर ₹3000 किया जाए आदि हैं। इस अवसर पर श्यामसुंदर सिंह पटेल ने कहा कि संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है पेंशनर दिवस शक्ति प्रदर्शन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें सभी विभागों के पेंशनर्स व पूर्व सैनिक भाई-बहन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। बैठक में यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, एके भारद्वाज, सरजीत सिंह, शक्तेस्वर प्रसाद,सहदेव द्विवेदी, संतपाल स्वरूप ,लियाकत अली रमेश कुमार, ज्ञान प्रकाश, अंसार अहमद आर के मौर्य, भोलानाथ, सियाराम, रमेश, हरिश्चंद्र, रामलाल पटेल, लक्ष्मीकांत, मोहम्मद जिब्राइल, संजय मजूमदार, केजी मित्तल, त्रिभुवन, वेद प्रकाश आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































