V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खेलों से होता है बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास – विनोद तिवारी

ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन, मेडल और प्रमाण पत्र बांटे गए
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ ( प्रयागराज )। बीआरसी सभागार मे गुरुवार को ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रयियोगिता का समापन सम किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने कहा कि क्रीड़ा प्रयियोगिता के आयोजन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक दोनों विकसित होता है। खेल से जहाँ बच्चों का स्वास्थ अच्छा रहता है वहीं पुरस्कार और सम्मान मिलने से उनका उत्साह बढ़ने के साथ मानसिक विकास भी होता है। प्रमुख प्रतिनिधि ने सभी बच्चों को मिष्ठान भी वितरित कराया। बीईओ लालजी शर्मा ने खेल शिक्षकों सहित सभी अध्यापकों और बच्चों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।   मुख्य व्यवस्थापक राकेश मिश्र नगरहा ने तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्राथमिक स्कूल होलागढ़ के बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्राथमिक और जूनियर के विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र भी बांटा गया। इसमें प्रमुख रूप से बालक जूनियर से 400 मीटर दौड़ में चांदपुर सराय भारत से मुकेश प्रथम व रानीकेपुरा से रौनक द्वितीय रहे। बालिका जूनियर से बरई हरख कि निधि यादव प्रथम  रही।जूनियर कबड्डी में होलागढ़ प्रथम व तवकलपुर द्वितीय रहे।प्रथमिक वर्ग  दौड में बालाडीह, हँसराजपुर और कमयीपुर के कई बच्चों ने जीत दर्ज की। इस मौके पर अध्यक्ष द्वय बालकृष्ण शुक्ल,कृष्णा कांत कुशवाहा, शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मिश्र नगरहा, अवध नारायण मिश्र, विमबेश त्रिपाठी, मंत्री प्रेम चन्द्र पटेल, संजय शर्मा, प्रवीण कुमार, राकेश तिवारी, जितेंद्र पांडेय, इंदू सिंह, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षक देवानन्द शुक्ल के सरस्वती वंदना से हुआ। संचालन सुनील शुक्ल ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन, मेडल और प्रमाण पत्र बांटे गए
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ ( प्रयागराज )। बीआरसी सभागार मे गुरुवार को ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रयियोगिता का समापन सम किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने कहा कि क्रीड़ा प्रयियोगिता के आयोजन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक दोनों विकसित होता है। खेल से जहाँ बच्चों का स्वास्थ अच्छा रहता है वहीं पुरस्कार और सम्मान मिलने से उनका उत्साह बढ़ने के साथ मानसिक विकास भी होता है। प्रमुख प्रतिनिधि ने सभी बच्चों को मिष्ठान भी वितरित कराया। बीईओ लालजी शर्मा ने खेल शिक्षकों सहित सभी अध्यापकों और बच्चों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।   मुख्य व्यवस्थापक राकेश मिश्र नगरहा ने तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्राथमिक स्कूल होलागढ़ के बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्राथमिक और जूनियर के विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र भी बांटा गया। इसमें प्रमुख रूप से बालक जूनियर से 400 मीटर दौड़ में चांदपुर सराय भारत से मुकेश प्रथम व रानीकेपुरा से रौनक द्वितीय रहे। बालिका जूनियर से बरई हरख कि निधि यादव प्रथम  रही।जूनियर कबड्डी में होलागढ़ प्रथम व तवकलपुर द्वितीय रहे।प्रथमिक वर्ग  दौड में बालाडीह, हँसराजपुर और कमयीपुर के कई बच्चों ने जीत दर्ज की। इस मौके पर अध्यक्ष द्वय बालकृष्ण शुक्ल,कृष्णा कांत कुशवाहा, शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मिश्र नगरहा, अवध नारायण मिश्र, विमबेश त्रिपाठी, मंत्री प्रेम चन्द्र पटेल, संजय शर्मा, प्रवीण कुमार, राकेश तिवारी, जितेंद्र पांडेय, इंदू सिंह, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षक देवानन्द शुक्ल के सरस्वती वंदना से हुआ। संचालन सुनील शुक्ल ने किया।

Leave a Comment