बीएसए ने दो दिन पहले किया था औचक निरीक्षण, चालीस से अधिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज )। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिली थी। परिणाम स्वरूप बंद स्कूलों और अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों तथा निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहने वाले कुल 40 से अधिक शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।बता दें कि 13 सितंबर को होलागढ़ के कई स्कूलों के निरीक्षण के समय जूनियर विद्यालय पूरबनारा और प्राथमिक विद्यालय पश्चिमनारा बंद मिला था।साथ ही प्राथमिक विद्यालय जलियासई, जूनियर विद्यालय ओढरा, प्राथमिक विद्यालय देवराज का पूरा, प्राथमिक विद्यालय पूरबनारा में बीएसए को व्यापक रूप से कमियां मिलीं थी। पंजीकृत बच्चों की तुलना में बच्चों की कम उपस्थिति, साफ सफाई का अभाव शिक्षक डायरी का न होना शौचालय आदि का क्रियाशील न होना आदि कमियां मिली थी। जिस पर यहां तैनात दर्जनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोककर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण से 37 शिक्षक और चार एआरपी गैरहाजिर रहे। सभी का एक दिन का वेतन रोककर कारण बताओ नोटिस दिया गया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































