लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। बरसात को देखते हुए नगर पंचायत फूलपुर के सभी सफाई कर्मचारी कस्बा के हर गली मोहल्ले के नालियों में बरसात का पानी न जमा होने पाए, इसके लिए जोरदार अभियान के तहत वार्ड नंबर 2 फूलपुर के सभासद अखिलेश यादव अपने वार्ड में सुबह, दोपहर व शाम तीन शिफ्ट में सफाई करवा रहे हैं। कर्मचारी नाली व नालों की सफाई करने, उसमें जमीन सिल्ट को निकालने में लगे हैं। वही स्वच्छता के मद्देनजर पॉलिथीन एक नासूर बनती जा रही है। जगह-जगह नाली में पॉलिथीन के जाम होने से गंदगी बढ़ती जा रही है। जो सफाई कर्मचारी के लिए निकालने में एक समस्या साबित हो रही है। इस अवसर पर सभासद ने ग्रामीणों से अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई हेतु दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें