शंकरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी के यहां छापा मार कर 5 कुंतल लहन व 50 लीटर मिश्रित कच्ची शराब बरामद
दो गिरफ्तार,भेजा जेल
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक यमुनापार द्वारा चलाए जा रहे शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में बीती रात शंकरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी के घर छापा मारकर 50 लीटर मिश्रित कच्ची शराब एवं पांच कुंतल लहन या नष्ट एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के क्षतरगढ़ में कुछ लोग अवैध शराब मिश्रित कर बनाने व बेचने का काम करते हैं। जिस पर देर रात थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह चौकी इंचार्ज नारीबारी संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक विवेक कुमार राय, उप निरीक्षक दीपक कुमार वर्मा, कॉ रामजीत यादव, का प्रदीप कुमार यादव, कां राम अवध यादव, कां विपिन चौधरी, कां शशीकांत यादव, कां इंद्रजीत यादव एवं कई पुलिसकर्मियों द्वारा उपरोक्त स्थल पर छापामारी की गई जिसमें मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक व्यक्ति पूर्व प्रधान का पति है। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम रामसखा निषाद पुत्र स्वर्गीय अमृत लाल निवासी छतरगढ़ थाना शंकरगढ़ व सुनील निषाद पुत्र राम फुलवारी निवासी बताया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इनके पास से 50 लीटर अवैध कच्ची मिश्रित देसी शराब, 2 किलो यूरिया, 2 किलो नौशादर एवं 40 किलो महुआ बरामद किया गया। वह लगभग 5 कुंतल लहन नष्ट किए गए एवं दो भट्टिया भी तोड़ी गई।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































