0 मौके पर दूसरे समुदाय के दो किशोरों को लोगों ने दबोचा
लोकमित्र ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज)। सोरांव कस्बा के रामलीला मैदान स्थित गणेश पंडाल के दानपात्र को तोड़कर रविवार को दूसरे समुदाय के 2 किशोरों ने हजारों की रकम पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे किशोरों को लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस दोनों को हिरासत में लेते हुए थाने उठा लायी। कस्बा के रामलीला कमेटी के मैदान स्थित गणेश पंडाल के आस-पास दूसरे समुदायों के मोहल्ले हैं। रविवार को दूसरे समुदाय के दो किशोर गणेश पंडाल के अंदर पहुंचे और सुनसान देख दानपत्र को तोड़कर उसमें रखे हजारों के की रकम पार कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे किशोरों को एक बच्चे ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और चोरी कर भाग रहे एक किशोर को दबोच लिया। उसके बताने पर दूसरे किशोर को भी पकड़ लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची सोरांव पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक किशोर ने अपना नाम फैज तो दूसरे ने अपना नाम आलम बताया। दोनों सोरांव कस्बा के ही रहने वाले हैं। दोनों ने घटना को कबूल करते हुए पुलिस को रकम की बरामदगी करवाई। पुलिस ने बताया कि एक किशोर के पास से तीन सौ तो दूसरे किशोर के पास से चार सौ की राशि बरामद हुई है। जबकि गणेश पंडाल की कमेटी के सदस्यों का कहना है कि दानपात्र से कई हजार रुपए गायब हुए हैं। फिलहाल पुलिस गणेश पंडाल की समिति के शुभम से तहरीर लेकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें