V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

झूंसी में एक साल, किसान बेमिसाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

लोकमित्र ब्यूरो 
झूंसी ( प्रयागराज)। भाजपा किसान मोर्चा गंगापार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक साल, किसान बेमिसाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी रहे। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रमों में किसान मोर्चे ने सफलतापूर्वक सहभागिता किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा गंगापार जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय व रमाकांत विश्वकर्मा, बहरिया ब्लॉक प्रमुख योगेश पांडेय रहे। अध्यक्षता करते हुए किमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी परेवहा ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री ओम प्रकाश गिरि ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर काशीनाथ दूबे, भूपेंद्र मिश्रा व धरणीधर त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ल, शंभू नाथ पटेल, जिला मीडिया प्रभारी इं.शीतला प्रसाद सिंह पटेल, गिरींद्र मणि शुक्ल, श्रीकांत त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, विपिन नायक, विपिन मिश्रा, रोहित मिश्रा, नवल किशोर, अमित सिंह, पवन पांडेय सहित सैकडो़ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
——————————————————-

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो 
झूंसी ( प्रयागराज)। भाजपा किसान मोर्चा गंगापार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक साल, किसान बेमिसाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी रहे। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रमों में किसान मोर्चे ने सफलतापूर्वक सहभागिता किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा गंगापार जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय व रमाकांत विश्वकर्मा, बहरिया ब्लॉक प्रमुख योगेश पांडेय रहे। अध्यक्षता करते हुए किमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी परेवहा ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री ओम प्रकाश गिरि ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर काशीनाथ दूबे, भूपेंद्र मिश्रा व धरणीधर त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ल, शंभू नाथ पटेल, जिला मीडिया प्रभारी इं.शीतला प्रसाद सिंह पटेल, गिरींद्र मणि शुक्ल, श्रीकांत त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, विपिन नायक, विपिन मिश्रा, रोहित मिश्रा, नवल किशोर, अमित सिंह, पवन पांडेय सहित सैकडो़ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
——————————————————-

Leave a Comment