V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रानीगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा उत्साह

रानीगंज | पूरे देश में हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा हैl जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर लोग इस अभियान को सफल कर रहे हैं और घरों पर तिरंगा लगाया जा रहा हैl शनिवार को रानीगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुप्ता सहित सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुएl यात्रा मनीष मेमोरियल हाई स्कूल से निकलकर रानीगंज बाजार होते हुए पावर हाउस तक गईl इस बीच डीजे की धुन में राष्ट्रभक्ति गानों पर लोग झूमते नजर आएl लोगों में सच्ची राष्ट्रप्रेम की झलक साफ दिख रही थीl भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा बाजार गुजता रहाl कहीं-कहीं मोटरसाइकिल रैली से भी लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालीl यात्रा में शामिल लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व जुबान पर जय हिंद, वंदे मातरम के नारे गूंजते रहेl  शनिवार को रानीगंज बाजार सहित कई अन्य बाजारों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गईl इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, नीरज ओझा, मनीष मेमोरियल हाईस्कूल के प्रधानाचार्य पवन शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, सभासद अविनाश मिश्रा, हरदेव पटेल, संतोष पटेल, रोहित बाबू, गोलू, सचिन गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहेl

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रानीगंज | पूरे देश में हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा हैl जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर लोग इस अभियान को सफल कर रहे हैं और घरों पर तिरंगा लगाया जा रहा हैl शनिवार को रानीगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुप्ता सहित सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुएl यात्रा मनीष मेमोरियल हाई स्कूल से निकलकर रानीगंज बाजार होते हुए पावर हाउस तक गईl इस बीच डीजे की धुन में राष्ट्रभक्ति गानों पर लोग झूमते नजर आएl लोगों में सच्ची राष्ट्रप्रेम की झलक साफ दिख रही थीl भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा बाजार गुजता रहाl कहीं-कहीं मोटरसाइकिल रैली से भी लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालीl यात्रा में शामिल लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व जुबान पर जय हिंद, वंदे मातरम के नारे गूंजते रहेl  शनिवार को रानीगंज बाजार सहित कई अन्य बाजारों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गईl इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, नीरज ओझा, मनीष मेमोरियल हाईस्कूल के प्रधानाचार्य पवन शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, सभासद अविनाश मिश्रा, हरदेव पटेल, संतोष पटेल, रोहित बाबू, गोलू, सचिन गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहेl

Leave a Comment