भाई ने पति समेत उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज कराया दहेज हत्त्या का मुकदमा
लीला पुर प्रतापगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रभाइता मऊ के लाल बहादुर ने जेठवारा थाना में लिखित शिकायत किया है कि वह अपनी बहन कुसुम की शादी हिन्दू रीतिरिवाज के साथ 2017 में जेठवारा क्षेत्र के गाँव सभा रानी की सराय निवासी राहुल पुत्र कल्लू के साथ किया था शादी के बाद से ही उसका राहुल उसकी मां यशोदा देवी व उसकी बहन बच्चन देवी आये दिन उसे दहेज की मांग व उसकी प्रताड़ना के साथ जान से मारने की धमकी दिया करते थे। ग्यारह अगस्त को उसकी बहन अपने पति राहुल के साथ मायके राखी बांधने आयी थी तो वह घर पर नही मिला कुसुम ने उससे फोन पर बात किया तो वह जल्दी आने की बात कर फोन काट दिया घर आया तो उसकी माँ ने बताया कि तुम्हारे देर हो जाने के कारण राहुल भद्दी भद्दी गालिया देते हुए जबरन कुसुम को साथ लेकर अपने घर चला गया। उसका आरोप है कि घर जाने के बाद राहुल अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बहन को मारा पीटा व रस्सी से गला कस कर उसकी हत्त्या कर दी लाल बहादुर की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने राहुल समेत उसकी मां व बहन के खिलाफ दहेज हत्त्या का मुकदमा दर्ज किया है



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































