प्रयाग पब्लिक स्कूल ने आयोजित किया कार्यक्रम
लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। शनिवार को झरहा स्थित प्रयाग पब्लिक स्कूल में बैच अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय के प्राचार्य एचआर हेनवी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन सहज रहने से संभव है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कर्तव्य निर्वहन तथा शैक्षिक लगन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साहिल यादव को कैप्टन तथा अस्तुति सिंह वाइस कैप्टन के साथ ही अन्य सभी छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कर्तव्य निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में अध्यापक एवं अध्यापिकाओ ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रबंधक सुशील कुमार तिवारी, संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































