लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। श्रृंगवेरपुरधाम के श्री रामघाट पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को क्षेत्र के विद्वानों की उपस्थिति में श्रावणी उपाकर्म को विधिवत रूप से किया गया। आचार्य पंडित बलराम शुक्ल ने कार्यक्रम में संस्कृत महाविद्यालय श्रृगवेपुरधाम के पूर्व प्राचार्य पंडित मोतीलाल शुक्ल, त्रिपुरारी नाथ, कृष्णमूर्ति, शेष नारायण शास्त्री रमेश त्रिपाठी धर्म नारायण पांडेय, जगमोहन पांडेय, सैंडल जितेंद्र जी महाराज, घनश्याम, नरसिंह नारायण समेत आचार्याे ने बैठक कर के विद्वत विद्वानों द्वारा श्रावणी उपाकर्म मनाई गई है। बलराम शुक्ल बताते हैं कि इसने ब्राह्मणों के सभी संस्कार, चारों वेद से देवों की उपासना एवं वैदिक कर्मकांड किये गए। सभी दूरदराज से आए हुए विद्वानों द्वारा संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्राचार हुआ। उसमें सभी विद्वानों ने अपने अपने विचार रखे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































