दुर्गागंज। दो साल बाद जिले मे मोहर्रम का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है तथा ताजिया जुलूस भी निकाला गया। इसी बीच मंगलवार को रानीगंज क्षेत्र मुआर आधारगंज में दसवीं का जुलूस धूमधाम से निकला।जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय लोग शामिल थे।यह जुलूस विभिन्न मार्गाें व घरों से होकर मुआर आधारगंज में स्थित कर्बला में ताजिया का दफन कर दिया जाता है। इस दौरान जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी-डंडे से करतब दिखाए। दरअसल कोरोना को लेकर पिछले दो साल से मोहर्रम जुलूस नहीं निकाला जा रहा था न ही कर्बला में कोई सार्वजनिक गतिविधियां हो रही थी। लेकिन इस बार सभी तकियादारो में जुलूस को लेकर अच्छी तैयारी की गई है। इसको लेकर प्रशासन ने भी पूरी प्रशसनिक तैयारी की है। मौके पर मौजूद तकियादार मो०रशीद उर्फ पप्पू बाबा,इरफान सिद्दीकी,इमरान सिद्दीकी,सोनू सिद्दीकी,मो०फरीद, दिलवर हुसैन,इफ्तेखार अहमद, मौहम्मद फिरोज,आशिक अली,अब्दुल कय्यूम,आवेद सिद्दीकी, सबलू सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































