V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घुइसरनाथ धाम में उमड़ा, आस्था का सैलाब

बुढवा मंगलवार को हुई अप्रत्याशित भीड़, भीड़ के आगे खाकी दिखी बेबस
घुइसरनाथ धाम प्रतापगढ़ । आस्था एंव विश्वास की नगरी बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन मास के अंतिम मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा नजर आया।
सावन मास के अंतिम मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में भोर से ही दर्शनार्थियों का हुजूम भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखा। भोर में चार बजे मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थियों का हुजूम टूट पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था में मुठ्ठी भर तैनात खाकीधारी असहाय नजर आने लगे। किसी तरह स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुलिस का सहयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया उसके बाद कतारबद्ध कर जलाभिषेक कराने का सिलसिला शुरू हुआ। दिन के दस बजे तक मंदिर से लेकर तीन सौ मीटर की दूरी तक दर्शनार्थियों की लाइन लग गयी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने दोपहर बाद राहत की सांस ली। बुढवा मंगलवार होने के चलते अप्रत्याशित भीड़ से अनजान पुलिस महकमें को पसीने से तरबतर देखा गया। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला आरक्षी व लालगंज तथा उदयपुर थाने की पुलिस भी मुस्तैद दिखी। मंदिर के गर्भगृह व प्रांगण में स्थानीय शिवभक्तों ने भी व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। देर शाम तक दर्शन पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। दूसरी तरफ दर्शनार्थियों ने मेले का भी जमकर लुत्फ उठाया। सावन के अंतिम सोमवार व मंगलवार को हुई अपार भीड़ के चलते मेले के व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली।मेले में एसडीएम लालगंज, सीओ व थानाध्यक्ष सांगीपुर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण करते नजर आये।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बुढवा मंगलवार को हुई अप्रत्याशित भीड़, भीड़ के आगे खाकी दिखी बेबस
घुइसरनाथ धाम प्रतापगढ़ । आस्था एंव विश्वास की नगरी बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन मास के अंतिम मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा नजर आया।
सावन मास के अंतिम मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में भोर से ही दर्शनार्थियों का हुजूम भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखा। भोर में चार बजे मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थियों का हुजूम टूट पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था में मुठ्ठी भर तैनात खाकीधारी असहाय नजर आने लगे। किसी तरह स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुलिस का सहयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया उसके बाद कतारबद्ध कर जलाभिषेक कराने का सिलसिला शुरू हुआ। दिन के दस बजे तक मंदिर से लेकर तीन सौ मीटर की दूरी तक दर्शनार्थियों की लाइन लग गयी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने दोपहर बाद राहत की सांस ली। बुढवा मंगलवार होने के चलते अप्रत्याशित भीड़ से अनजान पुलिस महकमें को पसीने से तरबतर देखा गया। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला आरक्षी व लालगंज तथा उदयपुर थाने की पुलिस भी मुस्तैद दिखी। मंदिर के गर्भगृह व प्रांगण में स्थानीय शिवभक्तों ने भी व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। देर शाम तक दर्शन पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। दूसरी तरफ दर्शनार्थियों ने मेले का भी जमकर लुत्फ उठाया। सावन के अंतिम सोमवार व मंगलवार को हुई अपार भीड़ के चलते मेले के व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली।मेले में एसडीएम लालगंज, सीओ व थानाध्यक्ष सांगीपुर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण करते नजर आये।

Leave a Comment