लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज) । आजादी का अमृत उत्सव अभियान के तहत वन विभाग द्वारा श्रृंगवेरपुर धाम में ऋषि तलैया पर पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व मजबूत बनाने की पहल की। इस बीच रेंजर सोरांव प्रागी लाल व पूर्व श्रृंगवेरपुर ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव ,राजू पासी, रामायण मेला कार्यालय प्रभारी अमित द्विवेदी आदि लोगों द्वारा तिरंगा हाथ में लेकर पैदल मार्च किया। अमित द्विवेदी ने लोगो से अपील किया कि आजादी के अमृत उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा अभियान के तहत लोग अपने-अपने घरो में झंडा लगाकर आजादी के अमृत उत्सव में अपनी भी सहभागिता निभाएं। इस मौके पर श्रृंगवेरपुर मंडल महामंत्री भाजयुमो अभिषेक भट्ट, मंडल मंत्री हिमांशु शर्मा, सुनील भट्ट, कृष्णा तिवारी सहित वन विभाग की टीम शामिल रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































