लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर ( प्रयागराज ) । फूलपुर थाना अंतर्गत हल्का एक से चार तथा नगर पंचायत में बीती नवीं की रात ताजियों की गश्त निर्धारित रूट पर की गई। जिसमें अकीदत मंदो ने पूरी रात जुलूस में कर्बला वालों की शान में नौहे मर्सिया मनकबत आदि पढ़ते हुए घूम कर पुनः इमाम चौक पर रखकर फातेहा पढ़ी। मंगलवार दसवीं मोहर्रम को शहादत इमाम हुसैन के दिन अपने निर्धारित रास्तों पर घूमते हुए ताजिया सहित कर्बला पहुंचे। जहां ताजिया पर चढ़े श्रद्धा सुमन को दफन कर दोनों हाथ उठाकर शहीदाने कर्बला को खेराजे अकीदत पेश किया गया। फूलपुर नगर पंचायत के कोहना, हवेली, कैथाना, शेषपुर, बाबूपुर, फिरोज पुर, बानगी बाजार आदि के ताजिये सिकंदरा रोड की कर्बला में दफन किए गए। ताजिया कमेटी के अध्यक्ष बलागत हुसैन ने बताया कि एसडीएम फूलपुर जुलूस के साथ नहीं रहे। जिसके कारण रेलवे फाटक 27 सी पर दो घंटा रूट पर मालगाड़ी खड़ी रहने के कारण ताजिया गस्त में विलंब हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में मैलहन में तीन ताजिया कल्बे हुसैन जैदी, मो0 युनुस, नियाज अहमद का संपूर्ण कार्यक्रम चौक पर संपन्न हुआ। मात्र अकीदत के फूल कर्बला में तीन तीन लोग पुलिस व्यवस्था में ले गए। इस दौरान अलीशेर, अ0 सत्तार, मो0 असीर बदरुल, हसन जैदी, मो0 जुलकरनैन, असद मेहदी बबलू आदि मौजूद रहे। देर शाम तक कोड़ापुर, सलमापुर, भंभई, सौरहा, मिश्रापुर, बाबूगंज, कनौजा, पहंसी, अगहुआ, नईकोट, अमिलिया, अरवासी, सरायहरी राम आदि गांवों में कर्बला में जुलूस सहित जाकर अकीदत के फूल दफनाते हुए इमाम हुसैन को अश्रुपूरित नजराना पेश किया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































