V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बच्चे मेहनत कर गांव का नाम रोशन करें — डॉ राकेश सिंह

ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय को दिया आरओ प्लांट व टंकी का उपहार
सगरा सुन्दरपुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया के बच्चों ने हाथों में देश का तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाला और क्षेत्र के लोगों में देशप्रेम की भावना को जगाया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति डॉ.राकेश सिंह,पीडी शर्मा जी, बीडीओ लक्ष्मणपुर सुश्री अपर्णा सैनी व सत्यदेव यादव और विद्यालय के प्रबंधक तूफान सिंह ने भारतमाता,सरस्वती जी और शंकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डॉ.राकेश सिंह ने कटैया तथा आसपास के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में झंडा लहराकर प्रभात फेरी को रवाना किया।कुछ बच्चों ने चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह,रानी लक्ष्मी बाई,गांधीजी,इंदिरा गांधी आदि की वेशभूषा धारणकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। सभी लोग तिरंगा झंडा लेकर गांव और मोहल्लों से होते हुए कटैया नेवादा के नव निर्मित सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिए और झंडों के साथ विद्यालय वापस आए। सभी को विद्यालय की ओर से निःशुल्क झंडे देकर अपने घर में फहराने और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया गया। क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम को खूब सराहा।परियोजना निदेशक शर्मा ने बच्चों को इंटौरी और बहुंचरा की भांति कटैया से भी मेधावी और सिविल सर्विसेज में सफल बच्चे निकलने तथा प्रमुखपति डॉ.राकेश सिंह ने बच्चों को बुरे विचारों से दूर रहने के उपाय बताए।पूर्व प्रमुख व प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद सरोज ने सबसे तिरंगे शान तथा देश की आजादी के बलिदानियों के त्याग को कभी न भूलने की नसीहत दिया ।प्रधानाचार्य डॉ.राघवेन्द्र पाण्डेय की पानी की टंकी आर ओ लांट मांग पर भाजपा नेता डॉ.राकेश सिंह ने विद्यालय में लगवाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों का जमावड़ा रहा

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय को दिया आरओ प्लांट व टंकी का उपहार
सगरा सुन्दरपुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया के बच्चों ने हाथों में देश का तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाला और क्षेत्र के लोगों में देशप्रेम की भावना को जगाया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति डॉ.राकेश सिंह,पीडी शर्मा जी, बीडीओ लक्ष्मणपुर सुश्री अपर्णा सैनी व सत्यदेव यादव और विद्यालय के प्रबंधक तूफान सिंह ने भारतमाता,सरस्वती जी और शंकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डॉ.राकेश सिंह ने कटैया तथा आसपास के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में झंडा लहराकर प्रभात फेरी को रवाना किया।कुछ बच्चों ने चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह,रानी लक्ष्मी बाई,गांधीजी,इंदिरा गांधी आदि की वेशभूषा धारणकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। सभी लोग तिरंगा झंडा लेकर गांव और मोहल्लों से होते हुए कटैया नेवादा के नव निर्मित सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिए और झंडों के साथ विद्यालय वापस आए। सभी को विद्यालय की ओर से निःशुल्क झंडे देकर अपने घर में फहराने और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया गया। क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम को खूब सराहा।परियोजना निदेशक शर्मा ने बच्चों को इंटौरी और बहुंचरा की भांति कटैया से भी मेधावी और सिविल सर्विसेज में सफल बच्चे निकलने तथा प्रमुखपति डॉ.राकेश सिंह ने बच्चों को बुरे विचारों से दूर रहने के उपाय बताए।पूर्व प्रमुख व प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद सरोज ने सबसे तिरंगे शान तथा देश की आजादी के बलिदानियों के त्याग को कभी न भूलने की नसीहत दिया ।प्रधानाचार्य डॉ.राघवेन्द्र पाण्डेय की पानी की टंकी आर ओ लांट मांग पर भाजपा नेता डॉ.राकेश सिंह ने विद्यालय में लगवाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों का जमावड़ा रहा

Leave a Comment