स्वाधीनता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियो के साथ की बैठक
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में स्वाधीनता दिवस “15 अगस्त 2022” की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासनादेशानुसार 15 अगस्त “स्वाधीनता दिवस” को उत्साह, उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाय तथा 15 अगस्त को प्रातः 08 बजे सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाय एवं झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाय। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को एकता प्रदर्शित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर मानव श्रंखला आयोजित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को प्रभात फेरी निकालने के भी निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाय, जिसमें राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन भी सम्मिलित हों। विद्यार्थियों को स्वतन्त्रता संग्राम का इतिहास बताया जाय तथा देश के लिए शहीद हुए ज्ञात-अज्ञात विशेषकर स्थानीय देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराये जाय, जिससे उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत हो सकें। इसके अतिरिक्त देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार-गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं निबन्ध-लेखन से सम्बन्धित प्रतियोगितायें भी आयोजित करायी जाय। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र पर न्यूनतम 75 किसानों को पौध व तिरंगे भेंट किये जाय तथा ग्राम सचिवालयों एवं अमृत सरोवरों पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाय। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2022 को ब्लॉक, तहसील तथा जनपद स्तर पर होने वाले कार्यक्रमोें में अधिक से अधिक लोंगो को सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपने-अपने घरों पर फहरायें तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया एवं संस्कृति विभाग, उ0प्र0 शासन के सेल्फी पोर्टल की वेबसाइट पर पोस्ट के लिए आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाय।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































