आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति लोगों को किया जागरूक
लोकमित्र ब्यूरो
थरवई (प्रयागराज)। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में तिरंगे को लेकर कुछ अलग माहौल बन गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में किसान व नौजवान के साथ देश के जवान भी शामिल होकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के डीआईजी प्रभाकर त्रिपाठी के निर्देशन में पंडिला के जवान सोमवार को झंडा बाइक रैली निकालकर लोगों को प्रेरित करते हुए हर घर तिरंगे को 15 अगस्त को झंडा रोहण किए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। जिसका मुख्य उद्देश्य है की अनेकता में एकरूपता प्रदर्शन किया जा सके। सोमवार को हर घर तिरंगा लगाये जाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने आमजनों को प्रेरित किया। बाइक रैली सीआरपीएफ के गेट नम्बर एक से होते हुए 40 नंबर गोमती, थरवई, मनसैता, मनकामेश्वर मंदिर, बड़नपुर, बनकेसरी व बनकट आदि गांव में पहुंचकर गांव तक पहुंचा। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच तिरंगे का वितरण कराया गया। बाइक रैली का पर्यवेक्षण उप कमांडेंट सुभाष बाजपेई, सहायक कमांडेंट अविनाश राय सहित बड़ी संख्या में जवान व कार्मिक मौजूद रहे। इस इसी क्रम में 91 बटालियन कीवी कंपनी के कमांडेंट अमिताभ कुमार के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर-घर तिरंगा के आयोजन हेतु बाइक झंडा रैली निकाली गई। ग्रुप सेंटर से रैली निकल कर पंडिला, कन्या विद्यालय गोहरी, शांतिपुरम चौराहा, मलाक व हरहर आदि स्थानों पर रैली निकालकर के बताया गया कि सभी देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार व सजग रहने के साथ-साथ देश के हर व्यक्ति को इस अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बाइक रैली में तिरंगा हाथ में लेकर देश के प्रति देशभक्ति की भावना जागरूक किया गया। इस मौके पर 91 बटालियन के सैकड़ों जवानों और अधिकारियों ने इस बाइक झंडा रैली में भाग लिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































