V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख ने प्रीकाशन डोज टीकाकरण का किया शुभारम्भ

रानीगंज। रविवार को ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर कोरोना के प्रभावी रोकथाम हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों के लिये अनिवार्य प्रीकाशन डोज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कहला व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीगंज में निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत आयोजित विशेष कैम्प का शुभारंभ किया। विशेष कैम्प के शुभारंभ के पश्चात ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा ने स्वयं प्रीकाशन डोज का टीका लगवाते हुए कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वैश्विक महामारी कोरोना के सम्पूर्ण खात्मे हेतु 18 वर्ष के ऊपर के सभी नागरिकों के लिए प्रीकाशन डोज के निशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों में की गई है। बस हमे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का सम्यक पालन करते हुए कोविड-19 के संदर्भ में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनकी इस मुहिम में न केवल स्वयं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है बल्कि अपने पास-पड़ोस के लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करना है। इस दौरान डॉ. ओ.पी.सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. डी.के.सरोज, डॉ. आफरीन अब्बासी, राघवेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ल, रमन कुमार व नरेंद्र मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रानीगंज। रविवार को ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर कोरोना के प्रभावी रोकथाम हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों के लिये अनिवार्य प्रीकाशन डोज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कहला व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीगंज में निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत आयोजित विशेष कैम्प का शुभारंभ किया। विशेष कैम्प के शुभारंभ के पश्चात ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा ने स्वयं प्रीकाशन डोज का टीका लगवाते हुए कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वैश्विक महामारी कोरोना के सम्पूर्ण खात्मे हेतु 18 वर्ष के ऊपर के सभी नागरिकों के लिए प्रीकाशन डोज के निशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों में की गई है। बस हमे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का सम्यक पालन करते हुए कोविड-19 के संदर्भ में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनकी इस मुहिम में न केवल स्वयं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है बल्कि अपने पास-पड़ोस के लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करना है। इस दौरान डॉ. ओ.पी.सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. डी.के.सरोज, डॉ. आफरीन अब्बासी, राघवेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ल, रमन कुमार व नरेंद्र मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
Attachments area

Leave a Comment