V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कैट ने दिया ‘हर घर तिरंगा-दूकान दूकान तिरंगा’ का नारा

प्रयागराज। क्षकन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की मासिक सभा सिविल लाइन्स स्थित होटल कान्हा रेसीडेंसी में हुई।
मासिक सभा में एम एस एम ई एवं स्टार्टअप टास्क कमिटी के नामित सदस्य एवं प्रयागराज के प्रतिष्ठित कर एवं वित्त सलाहकार पवन जायसवाल एवं खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संजय पांडेय जी मौजूद रहे।  अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ के द्वारा अजय गुप्ता, आषीश केसरी एवं अजय अवस्थी दवारा किया गया।   सभा में देश की आजादी के 75 वें वर्ष में ‘आजादी के अमृत महोत्सव” में प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए रूप रेखा बनाई गई और इसमें एक कड़ी जोड़ते हुए ‘हर घर तिरंगा-दूकान दूकान तिरंगा’ का नारा दिया गया।  पवन जायसवाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने आजादी तो नहीं देखी पर देश की आजादी के 75 वर्ष को हम जी रहे हैं। हमने आजादी का 50 वर्ष भी देखा है लेकिन हम आजादी 100 वर्ष नहीं देखने वाले। इसलिए इस 75 वर्ष को हमें जीवन्त रूप में आत्मसात करना चाहिए।  खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संजय पाण्डेय ने मौजूद सदस्यों को कहाकि हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के आंदोलन में बहुत कुछ खोया और सहा है। यह हमारी जिम्मेदारी भी है और उन पूर्वजों के प्रति आदर भी जिन्होंने अनेकों बलिदान के बाद तोहफे में हमको यह आजादी दी है।  धर्म, राजनीती और संप्रदाय से ऊपर उठ कर हमें इस संजोना चाहिए और इसके मोल को समझना चाहिए।  ये अभियान प्रतीकात्मक नहीं है। यह आपके दिल में आपके बच्चों में देश से प्यार करना सिखाता है जब करोड़ो  घरों में, करोड़ों लोगों के हाथों में झंडा होता है तो देश के लिए कुछ कर गुजरने का बल खुद से हिलोरें मारने लगता है। सभा में कर एवं वित्त सलाहकार पवन जायसवाल एवं खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संजय पाण्डेय तथा डिविशनल फ़ूड अफसर राजेश यादव सहित व्यापारियों में प्रमुख रूप से महेन्द्र गोयल, विभु अग्रवाल, अजय गुप्ता, संदीप अग्रवाल, विवेक पुरवार, दिनेश केसरवानी, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आशीष केसरी, अलोक अग्रवाल, शुभम केसरवानी, अंकित अग्रवाल, आशुतोष गोयल, अनूप जायसवाल, के के अग्रवाल, मनीष शुक्ला, पियूष अग्रवाल, संजय जैन, रोहिल अग्रवाल, अन्नू पांडेय, सौरभ गुप्ता, शिशिर केसरवानी, अजय केसरवानी, अजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। क्षकन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की मासिक सभा सिविल लाइन्स स्थित होटल कान्हा रेसीडेंसी में हुई।
मासिक सभा में एम एस एम ई एवं स्टार्टअप टास्क कमिटी के नामित सदस्य एवं प्रयागराज के प्रतिष्ठित कर एवं वित्त सलाहकार पवन जायसवाल एवं खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संजय पांडेय जी मौजूद रहे।  अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ के द्वारा अजय गुप्ता, आषीश केसरी एवं अजय अवस्थी दवारा किया गया।   सभा में देश की आजादी के 75 वें वर्ष में ‘आजादी के अमृत महोत्सव” में प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए रूप रेखा बनाई गई और इसमें एक कड़ी जोड़ते हुए ‘हर घर तिरंगा-दूकान दूकान तिरंगा’ का नारा दिया गया।  पवन जायसवाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने आजादी तो नहीं देखी पर देश की आजादी के 75 वर्ष को हम जी रहे हैं। हमने आजादी का 50 वर्ष भी देखा है लेकिन हम आजादी 100 वर्ष नहीं देखने वाले। इसलिए इस 75 वर्ष को हमें जीवन्त रूप में आत्मसात करना चाहिए।  खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संजय पाण्डेय ने मौजूद सदस्यों को कहाकि हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के आंदोलन में बहुत कुछ खोया और सहा है। यह हमारी जिम्मेदारी भी है और उन पूर्वजों के प्रति आदर भी जिन्होंने अनेकों बलिदान के बाद तोहफे में हमको यह आजादी दी है।  धर्म, राजनीती और संप्रदाय से ऊपर उठ कर हमें इस संजोना चाहिए और इसके मोल को समझना चाहिए।  ये अभियान प्रतीकात्मक नहीं है। यह आपके दिल में आपके बच्चों में देश से प्यार करना सिखाता है जब करोड़ो  घरों में, करोड़ों लोगों के हाथों में झंडा होता है तो देश के लिए कुछ कर गुजरने का बल खुद से हिलोरें मारने लगता है। सभा में कर एवं वित्त सलाहकार पवन जायसवाल एवं खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संजय पाण्डेय तथा डिविशनल फ़ूड अफसर राजेश यादव सहित व्यापारियों में प्रमुख रूप से महेन्द्र गोयल, विभु अग्रवाल, अजय गुप्ता, संदीप अग्रवाल, विवेक पुरवार, दिनेश केसरवानी, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आशीष केसरी, अलोक अग्रवाल, शुभम केसरवानी, अंकित अग्रवाल, आशुतोष गोयल, अनूप जायसवाल, के के अग्रवाल, मनीष शुक्ला, पियूष अग्रवाल, संजय जैन, रोहिल अग्रवाल, अन्नू पांडेय, सौरभ गुप्ता, शिशिर केसरवानी, अजय केसरवानी, अजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment